विज्ञापन

बिहार के जहानाबाद में अंधाधुंध फायरिंग पर 'विष्णु डॉन' गिरफ्तार, गोली लगने से 6 लोग हुए हैं घायल

स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से पुलिस ने मुख्य आरोपी विष्णु शर्मा उर्फ विष्णु डॉन, पिता अवधेश शर्मा, निवासी गिंजी को मौके पर ही पकड़ लिया गया. पुलिस ने उसे हिरासत में लेने के साथ ही घटनास्थल से दो मोटरसाइकिल जब्त की हैं.

बिहार के जहानाबाद में अंधाधुंध फायरिंग पर 'विष्णु डॉन' गिरफ्तार, गोली लगने से 6 लोग हुए हैं घायल
बिहार के जहानाबाद में अंधाधुंध फायरिंग पर 'विष्णु डॉन' गिरफ्तार

बिहार के जहानाबाद में फल्गु नदी से बालू उठाव को लेकर दो गुट आपस में भिड़ गए. देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू हो गई. इस खूनी खेल में कुल 6 लोगों को गोली लगी है, जिनमें से दो की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है. घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और भारी पुलिस बल मौके पर तैनात है. पुलिस ने मुख्य आरोपी विष्णु शर्मा उर्फ विष्णु डॉन को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है. 

अवैध उठाव और वर्चस्व की लड़ाई में भिड़े 2 गुट

घटना घोसी थाना क्षेत्र के चैती-पीपर गांव की है. बताया जा रहा है कि फल्गु नदी से बालू के अवैध उठाव और वर्चस्व को लेकर गिन्जी और चैती-पीपर गांव के लोग आमने-सामने आ गए. विवाद ने कुछ ही देर में हिंसक रूप ले लिया और दोनों तरफ से गोलियां चलने लगीं. ​इस अंधाधुंध गोलीबारी में एक पक्ष से अजय राम, दिनेश राम, सुधीर राम और विजय राम को गोली लगी है. वहीं, एक घायल महिला ने बताया कि बालू उठान को लेकर गिन्जी गांव के लोग मना किया था. जिसे लेकर विवाद चल रहा था.

किसी के सीने में तो किसी के पेट में लगी गोली

शनिवार अपने घर के पास बैठी थी, तभी 40 से 50 की संख्या में आए हथियारबंद बदमाशों ने घर के बाहर अचानक हमला बोल दिया और ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी. जिसमें किसी के पेट में तो किसी के पैर में गोली लग गई. इस वारदात में पांच लोग घायल हो गए. वहीं दूसरी तरफ, इस गोलीबारी की चपेट में आने से गिन्जी गांव के विष्णु कुमार और रामपुर निवासी सुधीर शर्मा भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं. परिजनों ने बताया कि सुधीर शर्मा हुलासगंज बाजार से बाइक से अपने गांव लौट रहे थे, तभी दोनों गांवों के बीच हो रही क्रॉस फायरिंग में एक गोली सीधे उनके सीने में जा लगी.

Latest and Breaking News on NDTV
फायरिंग में फरार 10 नामजद आरोपियों और अन्य अज्ञात हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में विशेष टीमों का गठन किया गया है, जो संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही हैं.

2 गंभीर रूप से घायल पटना मेडिकल कॉलेज रेफर

​सभी घायलों को आनन-फानन में सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद दो लोगों की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए पटना के पीएमसीएच रेफर कर दिया है. पुलिस के पहुंचने की सूचना मिलते ही हमलावर मौके से भागने लगे. इसी दौरान स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से मुख्य आरोपी विष्णु शर्मा उर्फ विष्णु डॉन, पिता अवधेश शर्मा, निवासी गिंजी को मौके पर ही पकड़ लिया गया. पुलिस ने उसे हिरासत में लेने के साथ ही घटनास्थल से दो मोटरसाइकिल जब्त की हैं. मौके के निरीक्षण के दौरान फायरिंग में इस्तेमाल किए गए कारतूसों के कई खोखे भी बरामद किए गए हैं.

घोसी एसडीपीओ कृति कमल ने बताया कि बालू उठाव के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच गोलीबारी की घटना सामने आई है, जिसमें कुल 6 लोग जख्मी हुए हैं. पुलिस बल तुरंत मौके पर पहुंच चुका है. पुलिस ने इस मामले में घोसी थाना में संबंधित विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है. स्थिति को नियंत्रण में कर लिया गया है और वारदात में शामिल अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bihar Crime, Bihar Crime News Latest, Bihar News, Jahanabad News, Jahanabad Crime News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com