विज्ञापन

गाड़ी रोकी, लड़की की मांग भरी और फिर बैठाकर ले गया... रोहतास में सरेआम सड़क पर हुई 'शादी'; वीडियो वायरल

Rohtas News: बिहार के रोहतास जिले में सरेआम एक लड़की की मांग भरे जाने की घटना सामने आई है. यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई.

गाड़ी रोकी, लड़की की मांग भरी और फिर बैठाकर ले गया... रोहतास में सरेआम सड़क पर हुई 'शादी'; वीडियो वायरल
Rohtas News.
  • रोहतास जिले के तिलौथू थाना क्षेत्र में युवक ने सड़क पर युवती की मांग में सिंदूर भर दिया
  • न्यू एरिया मोहल्ले की घटना में बाइक से आए युवक ने युवती की मांग में सिंदूर भरा, वीडियो वायरल हो गया
  • घटना के बाद युवक और युवती बिना किसी हड़बड़ी के बाइक पर बैठकर वहां से चले गए
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
रोहतास:

रोहतास जिले के तिलौथू थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक युवक ने सरेआम सड़क पर एक युवती की मांग में सिंदूर भर दिया. यह घटना सोमवार की है. इस पूरी घटना पास के एक मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. 

क्या हुआ था?

यह घटना न्यू एरिया मोहल्ले की बताई जा रही है. सीसीटीवी फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि एक लड़की अपने एक दोस्त के साथ बाइक से वहां पहुंचती है. दोनों गली में बाइक खड़ी कर कुछ देर तक आपस में बातचीत करते नजर आते हैं. इसी दौरान वह लड़का उस लड़की की मांग में सिंदूर भर देता है. 

यह पूरी घटना गली में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो जाती है. सिंदूर भरने के बाद वह लड़की बाइक पर बैठती है और फिर दोनों वहां से बिना किसी हड़बड़ी के चले जाते हैं.

इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पूरे इलाके में इस घटना को तरह-तरह की बातें हो रहीं हैं. कुछ लोग इसे लड़का और लड़की के बीच का निजी मामला बता रहे हैं. वहीं, कुछ लोग सार्वजनिक जगह पर इस तरह की घटना को लेकर सवाल भी उठा रहे हैं. 

पुलिस का क्या है कहना?

इस मामले को लेकर पुलिस अधिकारी वंदना मिश्रा ने बताया कि घटना की जानकारी पुलिस को मिली है लेकिन अब तक किसी भी पक्ष की ओर से थाने में कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है. उन्होंने कहा कि प्रथम दृष्टया यह मामला दो लोगों के बीच का निजी मामला दिख रहा है. अगर किसी भी पक्ष की ओर से आवेदन दिया जाता है तो पुलिस मामले की जांच कर कानूनी कार्रवाई करेगी.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com