बिहार के जमुई जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक सनकी पति ने पत्नि पर चाकू से कई बार वार किया. बाद में अस्पताल ले जाने के क्रम में महिला की मौत हो गई. मामले में पुलिस ने केस दर्ज किया और जांच जारी है. जानकारी के मुताबिक 3 साल पहले दोनों ने लव मैरिज की थी.
जमुई जिले में टाउन थाना क्षेत्र के कल्याणपुर बजरंगबली मंदिर के पास बच्चा देने से इनकार करने पर एक महिला को उसके पति ने चाकू मार से गोद गोदकर उसकी निर्मम तरीके से हत्या कर दिया. वहीं, चाकू से हमला करने का वीडियो पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया. घटना के बाद घायल महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया था, जहां उसकी हालत गंभीर होने पर उसे बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया. लेकिन पटना ले जाने के दौरान उसकी लखीसराय के पास मौत हो गई.
-
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
मृतक की पहचान शहर के कल्याणपुर निवासी इंद्रजीत सिन्हा की 25 वर्षी पुत्री सोनल सिन्हा उर्फ छोटी के रूप में की गई है. बताया जाता है कि सोनल सिंहा की 3 साल पहले लव मैरिज हुई थी. उसने पास के रहने वाले कुंदन राम से शादी की थी. शादी के बाद एक बच्चा भी हुआ था. हालांकि, तई महीनों से दोनों के बीच विवाद चल रहा था. कहा यह भी जा रहा है कि बच्चे को लेकर दोनों के बीच विवाद था. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.
ये भी पढ़ें:-
EXCLUSIVE: "हमारा लूटन निर्दोष है, उसे फंसाया जा रहा है...", NDTV से बोले NEET पेपर लीक के आरोपी संजीव मुखिया के घर वाले
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं