बिहार में कोरोना वायरस (Coronavirus) के मामलों में तेजी देखी जा रही है. बिहार के दोनों उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद (Tarkishore Prasad) और रेणु देवी (Renu Devi) कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. इसके अलावा, दो मंत्रियों सुनील कुमार (Sunil Kumar), और अशोक चौधरी को भी कोविड हुआ है. वहीं, कोरोना की स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपनी समाज सुधार यात्रा स्थगित कर दी है. राज्य सरकार ने कोविड मामलों में तेजी को देखते हुए पाबंदियां लागू की हैं.
बिहार के डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद ने बुधवार को ट्वीट में कहा, "मेरी कोविड जांच रिपोर्ट पॉज़िटिव आई है. फ़िलहाल अपने पटना निवास पर क्वारंटीन में हूं. कृपया इस दौरान मेरे संपर्क में आए सभी लोग खुद को आइसोलेशन में रखकर अपनी सेहत से संबंधित सभी सतर्कता बरतें. आप सब भी अपना ध्यान रखें."
-
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
मेरी कोविड जाँच रिपोर्ट पॉज़िटिव आयी है। फ़िलहाल अपने पटना निवास पर क्वारंटीन में हूँ। कृपया इस दौरान मेरे संपर्क में आए सभी लोग खुद को आइसोलेशन में रखकर अपनी सेहत से संबंधित सभी सतर्कता बरतें।
— Tarkishore Prasad (@tarkishorepd) January 5, 2022
आप सब भी अपना ध्यान रखें ।
हाल ही में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी भी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे. मांझी के नेतृत्व वाले हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) के प्रवक्ता दानिश रिजवान ने यह जानकारी दी थी. रिजवान ने बताया कि मांझी के अलावा, जिन लोगों की कोविड-19 जांच रिपोर्ट ‘पॉजिटिव' आई है उनमें उनकी पत्नी शांति देवी, बेटी पुष्पा मांझी, पुत्रवधू दीपा मांझी और निजी सचिव गणेश पंडित शामिल हैं.
राजधानी पटना में मंगलवार को कोविड-19 के 565 नए मामले आए और 24 घंटों में आए मामलों में तीन गुना बढ़ोतरी हुई है. बिहार में कल कोरोना संक्रमण के कुल 893 केस आए. जिसके बाद नीतीश कुमार सरकार ने रात्रि कर्फ्यू और अन्य पाबंदियां लगाने का आदेश दिया, देना पड़ा जो बृहस्पतिवार से लागू होंगी. अधिसूचना के अनुसार, 21 जनवरी तक रात 10 बजे से सुबह पांच तक कर्फ्यू होगा.
सरकारी आदेश के मुताबिक, आठवीं कक्षा तक स्कूल बंद रहेंगे और केवल ऑनलाइन माध्यम से पढ़ाई कराने की अनुमति होगी. सरकार और निजी कार्यालयों में 50 प्रतिशत कर्मचारियों को उपस्थिति रहने की अनुमति होगी. जिम, सिनेमाघर, स्विमिंग पूल और स्टेडियम भी बंद रहेंगे तथा रेस्त्रां केवल 50 फीसदी क्षमता के साथ खुलेंगे.
वीडियो: बिहार के विशेष राज्य के दर्जे पर नीतीश बनाम डिप्टी CM, मुख्यमंत्री बोले- 'उन्हें समझ नहीं'
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं