आपदा प्रबंधन विभाग के नियंत्रण कक्ष से बुधवार को प्राप्त जानकारी के मुताबिक प्रदेश में लू लगने से अब तक 90 लोगों की मौत हो चुकी है जिनमें से औरंगाबाद जिले में 41, गया में 35 और नवादा में 14 लोगों की मौत हुई है. मौसम विभाग के पटना कार्यालय से प्राप्त जानकारी के मुताबिक राजधानी पटना में मंगलवार को अधिकतम तापमान 41.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि न्यूनतम तापमान 29.8 डिग्री सेल्सियस रहा. पटना में शनिवार को अधिकतम तापमान 2009 के बाद के पिछले 10 वर्षों के रिकॉर्ड को पार कर गया था.
बिहार: लू से बचाने के लिए गया में लागू की गई धारा 144, अब तक हो चुकी है 61 की मौत
बिहार के अन्य जिलों गया, भागलपुर और पूर्णिया में सोमवार को अधिकतम तापमान क्रमश: 42.0 डिग्री सेल्सियस, 40.0 डिग्री सेल्सियस और 37.4 डिग्री सेल्सियस रहा. गया, भागलपुर और पूर्णिया में सोमवार को न्यूनतम तापमान क्रमश: 28.6 डिग्री सेल्सियस, 26.7 डिग्री सेल्सियस और 23.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया. मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के पूर्वानुमान में पटना में लू जारी रहने, गया, भागलपुर और पूर्णिया जिले में सामान्य तौर पर बादल छाए रहने की संभावना जतायी है.
वीडियो: दुनिया में सबसे गर्म हिंदुस्तान!
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं