विज्ञापन
This Article is From Oct 18, 2018

आखिर बिहार में कांग्रेस पार्टी को क्यों नहीं चाहिए अल्पेश ठाकोर

बिहार कांग्रेस ने अपने सह प्रभारी और गुजरात से विधायक अल्पेश ठाकोर से किनारा करने का निर्णय लिया है.

आखिर बिहार में कांग्रेस पार्टी को क्यों नहीं चाहिए अल्पेश ठाकोर
अल्पेश ठाकोर (फाइल फोटो)
पटना: बिहार कांग्रेस ने अपने सह प्रभारी और गुजरात से विधायक अल्पेश ठाकोर से किनारा करने का निर्णय लिया है. इसलिए उन्हें पार्टी के किसी कार्यक्रम में नहीं बुलाया जायेगा. बताया जा रहा है कि यह निर्णय गुजरात में उतर भारतीयों पर हमले की लगातार हो रही घटनाओं और वहां से हजारों संख्या में बिहारियों के पलायन के मद्देनजर लिया गया है. बिहारियों के गुजरात से पलायन की घटना के बाद अल्पेश के ख़िलाफ़ बिहार में जो माहौल दिख रहा है, उसी को देखते हुए बिहार कांग्रेस ने यह फैसला किया है. 

संगठन ने लगाए भड़काऊ पोस्टर, कांग्रेस नेता अल्पेश ठाकोर का सिर कलम करने वाले को 1 करोड़ देने की घोषणा

बिहार कांग्रेस की अगले सोमवार को पटना में श्री कृष्णा सिंह की जयंती पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजित करने योजना है. लेकिन राज्य इकाई के अध्यक्ष मदन मोहन झा ने साफ़ कह दिया है कि इस आयोजन में अल्पेश को निमंत्रण नहीं दिया गया है. हालांकि, गुजरात के ही शक्ति सिंह गोहिल इस कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे. गोहिल बिहार कांग्रेस के प्रभारी हैं. 

गुजरात में यूपी-बिहार के लोगों पर हिंसा: कांग्रेस विधायक ने कहा- रेप के आरोपियों को जिंदा जला देना चाहिए

हालांकि बिहार के नेताओं का मत है कि अल्पेश को वर्तमान सामाजिक और राजनीतिक परिस्थितियों में बिहार के प्रभार से मुक्त कर दिया जाये. लेकिन वे सार्वजनिक रूप से ऐसी मांग करने से बच रहे हैं. शुरू के दिनों में बिहार के नेताओं ने अल्पेश का बचाव किया था लेकिन जैसे-जैसे बिहारियो का जत्था गुजरात से लौट रहा है, अल्पेश के ख़िलाफ़ लोगों में ग़ुस्सा और बढ़ा है और पार्टी के नेता इस सच से भली भांति परिचित हैं.

गुजरात में यूपी-बिहार के लोगों पर हिंसा के खिलाफ उपवास रख बोले अल्पेश ठाकोर- नफरत फैलाने में कभी संलिप्त नहीं रहा

फ़िलहाल गुजरात के सूरत में एक और बच्ची के साथ बलात्कार की घटना के बाद उतर भारतीय लोगों के ख़िलाफ़ कुछ और हिंसा की घटना हुई हैं. राजद अध्यक्ष, लालू यादव ने इस मुद्दे पर ट्वीट कर पूछा है कि क्या यही नया भारत हैं.

VIDEO: प्रवासियों पर राजनीति गरमाई
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Alpesh Thakor, Bihar Congress, Patna, Congress
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com