पटना:
केंद्र सरकार ने बिहार के दो पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव और जीतन राम मांझी की सुरक्षा में कमी क्या कर दी. इस पर हर राजनेता अपने अपने हिसाब से राजनीतिक रोटी सेंक रहा हैं. सीएम नीतीश कुमार भी अब पीछे नहीं रहना चाहते. नीतीश ने बुधवार सुबह ट्वीट कर के पूछा कि क्या माल और मॉल की चिंता सबसे बड़ी देशभक्ति हैं. उन्होंने भले किसी का नाम नहीं लिया लेकिन इशारा और निशाने पर राजद अध्यक्ष लालू यादव हैं सब जानते हैं.
पढ़ें: नीतीश ने कांग्रेस विधायकों से कहा, आपकी बात पंजाब के सीएम अमरिंदर सिंह को भी खराब लगेगी
लालू ने कहा कि अगर उनके ऊपर कोई हमला हुआ तो उसके लिए नीतीश कुमार ज़िम्मेदार होंगे और नीतीश भी लगता हैं कि इस मूड में हैं कि अगर छेड़ा हैं तो झेलो. नीतीश का मानना हैं कि बेवजह इस विवाद में उनका नाम घसीटा गया. सब केंद्र में अपनी हैसियत और जुगाड़ के बल पर सुरक्षा का बढ़ावा लेते हैं लेकिन उसमें कमी के लिए उनके ऊपर दोष मढ़ देते हैं. नीतीश को कभी केंद्र सरकार ने किसी तरह की सुरक्षा नहीं दी जिसका उन्हें मलाल भी हैं.
हालांकि बिहार सरकार ने मंगलवार को विधान सभा में एक सवाल के जवाब में बताया कि फ़िलहाल राज्य के स्पेशल सिक्योरिटी बल के 80 से अधिक सुरक्षाकर्मी जहां लालू यादव के घर पर तैनात हैं, वहीं जीतन राम मांझी के सुरक्षा में 50 से अधिक सुरक्षा कर्मी में लगे हैं. इस बीच पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. जगन्नाथ मिश्रा के बेटे नीतीश मिश्रा ने लालू यादव से पूछा हैं कि आप याद करके बताए कि आपने अपने शासन काल में उन्हें कितनी सुरक्षा एक पूर्व मुख्यमंत्री के रूप में दी थी.
VIDEO: जेडीयू नीतीश की, शरद यादव की नहीं

पढ़ें: बिहार: सुरक्षा मामले में सीएम नीतीश ने तोड़ी चुप्पी, कहा- लोगों में रौब गांठने की मानसिकताजान की चिंता, माल-मॉल की चिंता,
— Nitish Kumar (@NitishKumar) November 29, 2017
सबसे बड़ी देशभक्ति है !
हालांकि बिहार सरकार ने मंगलवार को विधान सभा में एक सवाल के जवाब में बताया कि फ़िलहाल राज्य के स्पेशल सिक्योरिटी बल के 80 से अधिक सुरक्षाकर्मी जहां लालू यादव के घर पर तैनात हैं, वहीं जीतन राम मांझी के सुरक्षा में 50 से अधिक सुरक्षा कर्मी में लगे हैं. इस बीच पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. जगन्नाथ मिश्रा के बेटे नीतीश मिश्रा ने लालू यादव से पूछा हैं कि आप याद करके बताए कि आपने अपने शासन काल में उन्हें कितनी सुरक्षा एक पूर्व मुख्यमंत्री के रूप में दी थी.
VIDEO: जेडीयू नीतीश की, शरद यादव की नहीं
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Nitish Kumar, Bihar, Lalu Prasad Yadav, Goods And Mall