विज्ञापन
This Article is From Dec 20, 2018

अब चिराग पासवान ने अरुण जेटली को पत्र लिख पूछा- वित्त मंत्री जी बताइये नोटबंदी का क्या फायदा हुआ: सूत्र

सूत्रों की मानें तो चिराग पासवान ने इससे पहले बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह (Amit Shah) और पीएम मोदी से भी पत्र लिखकर सवाल पूछे थे.

अब चिराग पासवान ने अरुण जेटली को पत्र लिख पूछा- वित्त मंत्री जी बताइये नोटबंदी का क्या फायदा हुआ: सूत्र
चिराग पासवान ने अरुण जेटली से पूछे सवाल
  • लोक जनशक्ति पार्टी और केंद्र सरकार के बीच बढ़ रही है तल्खी
  • कुछ दिन पहले ही चिराग पासवान ने की थी राहुल की तारीफ
  • चिराग ने कहा एनडीए नाजुक दौर से गुजर रहा है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:

लोक जनशक्ति पार्टी (LJP) और केंद्र सरकार के बीच तल्खी बढ़ते ही जा रही है. सूत्रों के अनुसार एनडीए (NDA) से बाहर होने की अटकलों के बीच पार्टी के नेता चिराग पासवान (Chirag Paswan) ने नोटबंदी के फायदे को लेकर वित्त मंत्री अरुण जेटली (Arun Jaitley) को पत्र लिखा है. उन्होंने अपने पत्र में वित्त मंत्री से नोटबंदी (Demonetization) के फायदों के बारे में पूछा है. लोक जनशक्ति पार्टी से जुड़े सूत्रों की मानें तो चिराग पासवान ने इससे पहले बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह (Amit Shah) और पीएम मोदी (PM Modi) से केंद्र सरकार की उपलब्धियां, विकास  के कार्यों, रोजगार और मुद्रा लोन के लाभार्थी आदि का आंकड़ा भी मांगा था जो उन्हें अभी तक उन्हें नहीं मिला है.

यह भी पढ़ें: BJP को चेतावनी के बाद चिराग पासवान ने की राहुल गांधी की तारीफ, कहा- वे अच्छा कर रहे हैं...

गौरतलब है कि बीते कुछ समय से लोक जनशक्ति पार्टी के एनडीए से बाहर होने की अटकलें लगाई जा रही हैं. कुछ दिन पहले ही पार्टी के नेता चिराग पासवान ने कहा था  टीडीपी और रालोसपा के जाने के बाद अब एनडीए गठबंधन नाजुक मोड़ से गुजर रहा है. इस दौरान उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की तारीफ भी की थी. तीन राज्यों में कांग्रेस को मिली जीत पर पासवान ने राहुल गांधी के बारे में कहा था कि वे अच्छा कर रहे हैं और इस जीत से वे थोड़ा उत्साहित भी हैं. एनडीटीवी से बात करते हुए साथ ही पासवान ने कहा था कि मेरा मानना है कि राहुल गांधी को इस पर ज्यादा उत्साहित होने की जरूरत नहीं है. क्योंकि सत्ता विरोधी लहर होने के बावजूद कांग्रेस को इसके लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ी और उन्होंने बहुत कम अंतर से जीत हासिल करके सरकार बनाई है.'

यह भी पढ़ें: पलटी मारेंगे पासवान! उपेंद्र कुशवाहा के बाद ये हैं NDA से LJP के अलग होने के संकेत

इससे पहले ट्वीट करके चिराग पासवान ने भाजपा को चेताया था. उन्होंने ट्वीट किया था, 'टीडीपी और रालोसपा के जाने के बाद एनडीए गठबंधन नाजुक मोड़ से गुजर रहा है. ऐसे समय में भारतीय जनता पार्टी गठबंधन में फिलहाल बचे हुए साथियों की चिंताओं को समय रहते सम्मान पूर्वक तरीके से दूर करें.'इसके अलावा उन्होंने एक और ट्वीट किया, जिसमें उन्होंने कहा है, 'गठबंधन की सीटों को लेकर कई बार भारतीय जनता पार्टी के नेताओ से मुलाक़ात हुई परंतु अभी तक कुछ ठोस बात आगे नहीं बढ़ पायी है. इस विषय पर समय रहते बात नहीं बनी तो इससे नुकसान भी हो सकता है.'

यह भी पढ़ें: मनमोहन सिंह का पीएम मोदी पर तंज और चिराग पासवान ने की राहुल गांधी की तारीफ

सूत्रों के अनुसार लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के नेता ने बीजेपी (BJP) को अल्टीमेटम देते हुए किसान और गरीबों के लिए  कुछ करने को कहा था. उन्होंने कहा था कि अगर सरकार अगले सप्ताह भर के भीतर कोई फैसला नहीं लेती है तो उनकी पार्टी एनडीए से अलग होने पर विचार कर सकती है. पार्टी से जुड़े सूत्रों के अनुसार चिराग पासवान ने जो ट्वीट किया था वह सोच समझकर किया गया था. इस ट्वीट की वजह एनडीए के सहयोगी दलों की चिंता को लगातार नजरअंदाज करने को भी बताया जा रहा था. एनडीए के सहयोगी दलों को लगता है कि केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ जमीन पर नहीं पहुंच पाया है. आलम यह है कि देश में किसान और गरीब परेशान हैं. लोजपा यह साफ कर देना चाहती है कि बीजेपी (BJP) इस दवाब की राजनीति के तौर पर न ले. अगर देश में हालात ऐसे ही रहे तो वह लोजपा सरकार से बाहर हो सकती है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com