विज्ञापन
This Article is From Aug 17, 2017

मुख्यमंत्री ने भागलपुर गबन मामले की जांच सीबीआई को सौंपने का दिया निर्देश

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भागलपुर जिला में सरकारी खाते से राशि की अवैध निकासी के प्रकरण की जांच सीबीआई को सौंपने का गुरुवार को  निर्देश दिया.

मुख्यमंत्री ने भागलपुर गबन मामले की जांच सीबीआई को सौंपने का दिया निर्देश
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार.
  • भागलपुर जिला में सरकारी खाते से राशि की अवैध निकासी
  • प्रकरण की जांच सीबीआई को सौंपने का आदेश
  • सरकारी पदाधिकारियों एवं कर्मियों की भूमिका प्रकट हुई है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
पटना /भागलपुर: बिहार में राजद और जेडीयू की सरकार के जाने के बाद जेडीयू और बीजेपी की सरकार में भी घोटाले की आंच आ रही है. सृजन घोटाले को लेकर बीजेपी नेताओं पर आरोप लग रहे हैं. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भागलपुर जिला में सरकारी खाते से राशि की अवैध निकासी के प्रकरण की जांच सीबीआई को सौंपने का गुरुवार को  निर्देश दिया. मुख्यमंत्री कार्यालय से जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार भागलपुर में सरकारी खाते से राशि की अवैध निकासी के पूरे प्रकरण एवं सभी पहलुओं पर नीतीश ने आज यहां मुख्य सचिव अंजनी कुमार सिंह, पुलिस महानिदेश पीके ठाकुर, गृह विभाग के प्रधान सचिव आमिर सुबहानी एवं आर्थिक अपराध इकाई के पुलिस महानिरीक्षक जीएस गंगवार के साथ समीक्षा की. इस मामले में राष्ट्रीयकृत बैंकों के साथ-साथ सरकारी पदाधिकारियों एवं कर्मियों की भूमिका प्रकट हुई है. 

मुख्यमंत्री ने इस सिलसिले में दर्ज काण्डों समेत सम्पूर्ण प्रकरण की जांच केन्द्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) को सौंपने का निर्देश दिया. अपर पुलिस महानिदेशक (मुख्यालय) एस के सिंघल ने बताया था कि इस मामले में कुल 10 लोगों की गिरफ्तारी की जा चुकी है और गबन की यह 950 करोड़ रूपये अधिक पहुंच चुकी है.

यह भी पढ़ें : बिहार का सृजन घोटाला : बीजेपी नेता विपिन शर्मा ने मॉल में बुक कराई थी 4 दुकानें

उल्लेखनीय है कि राजद प्रमुख लालू प्रसाद ने इस मामले की जांच सीबीआई से कराए जाने की मांग की थी. 
VIDEO : सृजन घोटाले के केंद्र में आया यह मॉल

भागलपुर से मिली जानकारी के मुताबिक बीती रात्रि वहां पहुंचे पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव इस मामले की सीबीआई से जांच की मांग को लेकर स्टेशन चौक पर धरने पर बैठ गए. तेजस्वी की आज भागलपुर जिला के सबौर में एक सभा होनी थी पर उसके पूर्व ही जिला प्रशासन द्वारा बिसहरी पूजा के मद्देनजर धारा 144 लगा दिए जाने के कारण उन्हें अपनी सभा को स्थगित करनी पडी. पूर्व उपमुख्यमंत्री और लालू के छोटे पुत्र तेजस्वी ने प्रशासन के रवैये की निंदा की तथा आज पडोसी जिला मुंगेर के लिए रवाना हो गए. 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com