विज्ञापन

छपरा-गोमतीनगर एक्सप्रेस में कब रखी सिरकटी लाश? स्टेशनों के CCTV कैमरे बंद; जांच में खुली रेलवे सुरक्षा की पोल

छपरा से लखनऊ जाने वाली ट्रेन गोमतीनगर एक्सप्रेस (15114) में मिली बिना सिर की महिला की लाश की पहचान पुलिस के लिए चुनौती है. ऊपर से छपरा से चलने के दौरान रूट में आने वाले ज्यादातर स्टेशनों के सीसीटीवी कैमरे बंद मिले, जिससे पुलिस के लिए जांच और मुश्किल हो गई है.

छपरा-गोमतीनगर एक्सप्रेस में कब रखी सिरकटी लाश? स्टेशनों के CCTV कैमरे बंद; जांच में खुली रेलवे सुरक्षा की पोल
गोमतीनगर एक्सप्रेस में कब रखी सिरकटी लाश?

बिहार के छपरा से उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ जा रही गोमतीनगर एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 15114) के S1 स्लीपर कोच में एक युवती का क्षत-विक्षत शव बरामद होने से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया है. यह बेहद क्रूर और चौंकाने वाली घटना रेलवे की सुरक्षा व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े कर रही है. रविवार को ट्रेन गोमतीनगर रेलवे स्टेशन पहुंचने के बाद सफाई कर्मचारियों को कोच में एक लावारिस टीन का बॉक्स और एक बैग पड़ा मिला. जब बॉक्स खोला गया तो उसमें युवती का सिर कटा धड़ मिला, जबकि बैग में उसके हाथ-पैर पॉलिथीन की थैलियों और कपड़ों में पैक करके रखे गए थे. 

30 से 35 वर्ष बताई जा रही मृतक की उम्र

शुरुआती जांच में मृतका की उम्र 30 से 35 वर्ष के बीच बताई जा रही है. सबसे हैरानी वाली बात यह है कि शव का सिर पूरी तरह गायब है, जिसके कारण शिनाख्त करना मुश्किल हो गई है. लखनऊ जीआरपी और आरपीएफ ने तुरंत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. फॉरेंसिक टीम शव के टुकड़ों का पोस्टमॉर्टम और वैज्ञानिक जांच कर रही है.

Latest and Breaking News on NDTV

रेल एसपी रोहित मिश्रा के मुताबिक हत्या ट्रेन के रूट पर कहीं की गई और शव को जानबूझकर कई हिस्सों में काटकर बॉक्स व बैग में पैक किया गया होगा. संभावना जताई जा रही है कि आरोपी ने छपरा या बीच के किसी स्टेशन पर शव को ट्रेन में रखा. लखनऊ पुलिस की टीम कल देर शाम गोपालगंज, थावे जंक्शन, तमकुही रोड समेत छपरा-गोरखपुर-लखनऊ रूट के कई स्टेशनों पर पहुंची, लेकिन जांच के दौरान एक बड़ी लापरवाही सामने आई.

पुलिस सूत्रों के मुताबिक इनमें से ज्यादातर स्टेशनों पर CCTV कैमरे बंद या खराब पाए गए. इससे कोई ठोस वीडियो फुटेज या सुराग हाथ नहीं लगा. वहीं, इस मामले में थावे जंक्शन के स्टेशन अधीक्षक सत्यनारायण प्रसाद ने बताया कि थावे स्टेशन का सीसीटीवी कई दिनों से खराब है, जिसको लेकर वाराणसी मंडल के बड़े पदाधिकारियों को सूचना दे दी गई है, लेकिन अब तक इसे टेक्निकल टीम के द्वारा दुरुस्त नहीं किया जा सका है.

Latest and Breaking News on NDTV

फिलहाल रेलवे पुलिस ने पूरे रूट पर अलर्ट जारी कर दिया है और आसपास के सभी स्टेशनों पर छानबीन तेज कर दी गई है. हालांकि शव की शिनाख्त अभी नहीं हो सकी है. हत्या की वजह और आरोपियों का पता नहीं चल सका है. पुलिस ने बताया कि फॉरेंसिक रिपोर्ट और डीएनए टेस्ट का इंतजार है. पुलिस का मानना है कि मृतका शायद किसी गांव की रहने वाली हो सकती है. 

यह भी पढे़ं-

लखनऊ में खौफनाक वारदात, ट्रेन में मिली महिला की बिना सिर वाली लाश, कई टुकड़ों में था शव

बेटे, बहू- बच्चों की लाशों के टुकड़े होते रहे, घर में बैठी देखती रही मां; 4 सिर कटे शवों का खौफनाक राज

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bihar News, Chhapra Gomtinagar Express, Chhapra Gomtinagar Express 15114, Gopalganj News, Chhapra Lucknow Gomtinagar Express
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com