बिहार में बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशी नीरज कुमार सिन्हा ने नामांकन दाखिल कर दिया है. इस दौरान मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के साथ एनडीए घटक दल के कई नेता रहे मौजूद रहे. बांकीपुर विधानसभा उप चुनाव के लिए आगामी 30 जुलाई को वोटिंग होनी है. इस सीट से जनसुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर भी मैदान में हैं.
गौरतलब है कि ये सीट भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन के सदस्यता छोड़ने के बाद खाली हुई थी. भाजपा प्रत्याशी नीरज कुमार सिन्हा ने कहा कि बांकीपुर की जनता और हमारे पार्टी के कार्यकर्ता नेता हमारे साथ हैं और जीत हमारी ही होगी.
Patna, Bihar: Jan Suraaj founder and Bankipur Assembly bypoll candidate Prashant Kishor filed his nomination pic.twitter.com/1U65fiY2Hq
— IANS (@ians_india) July 13, 2026
प्रशांत किशोर ने भी दाखिल किया नामांकन
दूसरी ओर प्रशांत किशोर ने भी बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए नामांकन दाखिल कर दिया है. नामांकन के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा, "यह पहली बार है कि मैं बिहार में विधानसभा का चुनाव लड़ रहा हूं. मैंने बांकीपुर की जनता से समर्थन मांगा है. मैं उनके लिए काम करूंगा और मुझे पूरा भरोसा है कि जनता निश्चित तौर पर हमारा समर्थन करेगी."
उन्होंने आगे कहा, "चुनाव मैदान में सभी उम्मीदवार हैं, लेकिन हम सीधे जनता के बीच जा रहे हैं और उनसे समर्थन मांग रहे हैं."
इस सीट से तेजस्वी यादव की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) ने रेखा गुप्ता को टिकट दिया है. बीजेपी ने इससे पहले अभिषेक कुमार सिन्हा को उम्मीदवार बनाया था. वे नितिन नवीन के करीबी बताये जाते हैं. हालांकि निजी वजहों को हवाला देते हुए 10 जुलाई को अभिषेक ने नामांकन वापस ले लिया था.
पटना में बीजेपी का गढ़ रहा है बांकीपुर सीट
ये सीट बीते तीन दशक से बीजेपी के पाले में रहा है. पटना जिले में कुल 14 विधानसभा हैं. इसमें बांकीपुर को अहम विधानसभा सीट माना जाता रहा है. इस विधानसभा के तहत राजेन्द्र नगर, मीठापुर, गर्दनीबाग, सचिवालय, कदमकुआं, बोरिंग रोड, गांधी मैदान सहित कई अहम इलाके आते हैं.
यह भी पढ़ें: कैसे नितिन नवीन के लिए बांकीपुर और दतिया उपचुनाव बने चुनौती, दो सीटों की दिल्ली तक चर्चा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं