- BJP एमएलसी ने नीतीश को दी सलाह
- कहा- डिप्टी सीएम को सौंपे सत्ता
- 'दिल्ली में करें राजनीति'
बिहार एनडीए में सीएम पद को लेकर बयानबाजी शुरू हो गयी है. भाजपा के एमएलसी संजय पासवान (Sanjay Paswan) ने नीतीश कुमार को दिल्ली की राजनीति करने की नसीहत दे दी है. इससे प्रदेश की राजनीति गरमा गयी है. अपने आवास पर सोमवार को संवाददाताओं से बात करते हुए डॉ. पासवान ने कहा कि बिहार की सत्ता को डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी के हवाले कर देना चाहिए और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को नयी दिल्ली की राजनीति करनी चाहिए.
साथ ही संजय पासवान ने कहा, 'नीतीश कुमार के काम पर पूरा भरोसा है. लेकिन बिहार में उन्हें 15 साल हो गए, इस बार हमारे डिप्टी सीएम को पूरा मौका मिलना चाहिए. हम प्रमुख मुद्दों पर काम करेंगे और बिहार की जनता हमें जिताएगी.'
ब्लॉग: अगले साल बिहार विधानसभा चुनाव में नीतीश कुमार की जीत आखिर क्यों तय?
वहीं जदयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय सिंह ने कहा, 'हमें पासवान जी से सर्टिफिकेट लेने की कोई जरूरत नहीं है. नीतीश जी के काम को सब जानते हैं. वह बिहार का एक बड़ा चेहरा हैं. पासवान जी का ये मोदी मॉडल 2015 में कहा चला गया था.'
तेजस्वी ने जेडीयू के नए नारे पर कहा- आत्मविश्वास इतना घट गया कि ‘ठीके तो है‘ पर आ गए
राष्ट्रीय जनता दल भी इसके बीच में आ गया है. राजद उपाध्यक्ष शिवानंद तिवारी ने कहा, 'जो पासवान जी ने बोला है वो कई लोगों के मन की बात है. नीतीश कुमार जी कि क्या स्थिति है ये बिल्कुल स्पष्ट हो गया है.'
VIDEO: नीतीश कुमार की सुशासन बाबू की छवि बनाने में जुटी JDU, आया नया नारा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं