बिहार के मुजफ्फरपुर में युवक से मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद आरोपी बीजेपी विधायक रंजन कुमार ने सफाई दी है. उन्होंने मारपीट की घटना से इनकार करते हुए कहा, "विरोध करना चाहिए, लेकिन किसी पर व्यक्तिगत टिप्पणी करना सही नहीं है. सड़क और नाले को लेकर आरोप लगाइए, मैंने कभी कुछ कहा है क्या? लेकिन आप कहते हैं मुजफ्फरपुर विधवा हो गया. यह कहना सही नहीं है. मैं उसको समझाने के लिए उसके घर गया तो वह गाली-गलौज करते हुए उग्र हो गया. उल्टे कूदा और उसी में धक्का-मुक्की हो गई."
विधायक ने कहा, "मैंने उसको बचाया है, और कमरे में ले जाकर समझाया. उस मोहल्ले के प्रतिष्ठित लोगों को साथ लेकर गए थे. हम अकेले नहीं गए थे."
मारपीट का वीडियो वायरल
सोशल मीडिया पर मुकुंद तिवारी से मारपीट का वीडियो वायरल हो रहा है. आरोप है कि मुज्जफरपुर के नगर विधायक रंजन कुमार के खिलाफ सोशल मीडिया पर लिखने पर विधायक ने युवक मुकुंद तिवारी के साथ मारपीट की. मामला शुक्रवार (8 मई) का बताया जा रहा है.
बिहार के मुजफ्फरपुर में बीजेपी विधायक पर गुंडागर्दी का आरोप लगा है. सोशल मीडिया पोस्ट से नाराज होकर विधायक और उनके समर्थकों ने एक युवक के घर पहुंचकर उसकी पिटाई की. घटना CCTV में कैद हुई और वीडियो वायरल हो गया. पीड़ित की शिकायत पर विधायक और उनके समर्थकों के खिलाफ FIR दर्ज कर ली गई… pic.twitter.com/ArFl5XZtkQ
— NDTV India (@ndtvindia) May 10, 2026
विधायक ने FIR भी कराई
मुजफ्फरपुर के बीजेपी के नगर विधायक रंजन कुमार ने मिठनपुरा थाना में FIR दर्ज कराया था, जिसमें नगर विधायक रंजन कुमार ने आरोप लगाया कि मुकुंद तिवारी ने उनकी तस्वीर का दुरुपयोग कर आपत्तिजनक पोस्ट कर अभद्र भाषा का प्रयोग किया है. पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया था.
युवक की पत्नी ने विधायक के खिलाफ शिकायत की
मुकुंद तिवारी की पत्नी पिंकी कुमारी ने भी विधायक के खिलाफ मिठनपुरा थाना में मामला दर्ज करते हुए आरोप लगाया कि विधायक अपने 50 से 60 समर्थकों के साथ उसके घर पर पहुंचकर उनके पति को धमकी दी, और विधायक के समर्थकों ने उनके पति के साथ बुरी तरह मारपीट किया है. घटना CCTV कैमरे में रिकॉर्ड है.
दोषी को बक्शा नहीं जाएगा
एसएसपी कांतेश कुमार मिश्र ने कहा कि नगर विधायक को सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने को लेकर मुकुंद तिवारी को गिरफ्तार किया गया था. पुलिस दोनों पक्षो के आवेदन पर काम कर रही है, और जो भी दोषी होंगे उन्हें बक्शा नहीं जाएगा. एसएसपी ने आम लोगों से अपील की है कि किसी भी व्यक्ती को लेकर गलत और भ्रामक सूचना ना फैलाएं. गलत और भ्रामक सूचना की बात सामने आने पर कार्रवाई होगी.
मुकुंद तिवारी ने पुलिस के कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि पुलिस जितनी जल्दबाजी में उसे गिरफ्तार करके के कोर्ट में प्रस्तुत किया है, उतनी ही तेजी से विधायक पर करवाई करेगी, तो पुलिस और कानून पर आम लोगों का भरोसा जागेगा.
यह भी पढ़ें: VIDEO: बिहार में विधायक की दबंगई! समर्थकों ने जिसे पीटा, उसी की हुई गिरफ्तारी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं