Bihar Weather Alert: बिहार में शुक्रवार को अचानक मौसम के करवट लेने कारण जहां राजय में भीषण गर्मी से रहात मिली है, वहीं तेज आंधी-पानी के साथ ठनका ने भारी तबाही मचाई. इस प्रकृति आपदा के कारण जहां सारण जिले में एक किसान की दर्दनाक मौत हो गई और एक महिला झुलस गई, वहीं पटना के मनेर में एक विशाल पेड़ दुकान पर गिर गया. गोपालगंज में भी आकाशीय बिजली गिरने से एक हरे-भरे पेड़ में भीषण आग लग गई.
सारण: खेत में परवल तोड़ रहे किसान पर गिरी बिजली, मौके पर मौत
छपरा जिले के सारण के रिविलगंज थाना क्षेत्र में गोरिया छपरा दियारा इलाके में नया बस्तीकी रहने वाली किसान चंद्रमा चौधरी (60 वर्षीय) आज यानी शुक्रवार को अपनी रिश्तेदार आरती देवी के साथ खेत में परवल तोड़ रही थी. इसी दौरान तेज गर्जना के साथ सीधे खेत में ठनका गिरी. जिससे चंद्रमा चौधरी का चेहरा पूरी तरह झुलस गया और उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया. वहीं आरती देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं. ग्रामीणों ने तुरंत दोनों को रिविलगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने चंद्रमा चौधरी को मृत घोषित कर दिया. घायल महिला का इलाज अस्पताल में चल रहा है. इस घटना के बाद से मृतक के परिवार और पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसरा है.
पटना इमली का पेड़ गिरा, बिजली सेवा ठप, दो मासूमों की मौत
पटना जिले के मनेर थाना क्षेत्र के मनेर-मोहनपुर मुख्य मार्ग पर दोपहर बाद अचानक आए तूफान ने भारी तबाही मचाई. तेज हवाओं के कारण सड़क किनारे स्थित एक वर्षों पुराना विशाल इमली का पेड़ जड़ से उखड़कर पास की एक दुकान पर जा गिरा. पेड़ गिरते ही इलाके में अफरा-तफरी और भगदड़ मच गई. दुकान के टीन शेड, फर्नीचर और अन्य सामान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं. पीड़ित दुकानदार ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है.

मौसम के U- Turn का तांडव
Photo Credit: NDTV
ठनका गिरने से दो मासूम बच्चियों की मौत
वही जिले के फुलवारी शरीफ थाना क्षेत्र के सकरैचा गांव में गुरुवार सुबह ठनका गिरने से दो मासूम बच्चियों की मौत हो गई. दोनों गांव के पास बकरी चराने गई थीं, तभी अचानक आसमान से गिरी बिजली ने उनकी जिंदगी छीन ली. मृत बच्चियों की पहचान शिमरन कुमारी(12 ) तथा स्वीटी कुमारी(10), के रूप में की गई है.
पेड़ गिरने से छाया घना अंधेरा
वहीं मनेर-मोहनपुर मुख्य मार्ग पूरी तरह बाधित हो गया. पेड़ गिरने से बिजली के पोल और तार भी टूट गए, जिससे पूरे इलाके की बत्ती गुल हो गई. बिजली विभाग के कर्मचारियों ने सुरक्षा के मद्देनजर तुरंत लाइन काट दी ताकि कोई बड़ा हादसा न हो. विभागीय अधिकारियों ने बताया कि पेड़ हटाने और तारों की मरम्मत का काम शुरू कर दिया गया है. जल्द ही बिजली सेवा बहाल करने का प्रयास किया जा रहा है.

राजगीर मेला स्थल, नालंदा
Photo Credit: NDTV
राजगीर मलमास मेला स्थल पूरी तरह हुआ जलमग्न
तेज आंधी और मूसलाधार बारिश ने नालंदा में चल रहे राजगीर मलमास मेला पर इसका असर देखने को मिला. शुक्रवार सुबह आई तेज हवा और बारिश के कारण आयोजन मेले में लगे कई टेंट, पंडाल और अस्थायी संरचनाएं क्षतिग्रस्त हो गईं, तेज हवा के कारण मेला परिसर में लगाए गए होर्डिंग, बैनर और प्रचार सामग्री उखड़कर गिर पड़े. जबकि जगह-जगह पानी भरने से पूरा मेला क्षेत्र जलमग्न हो गया. अचानक आए तूफान के कारण मेले में मौजूद श्रद्धालु और पर्यटकों ने इधर-उधर भागकर अपनी जान बचाई.
गोपालगंज: बारिश के बीच धू-धू कर जला ताड़ का पेड़
गोपालगंज जिले के भोरे प्रखंड के बगहवा गांव में शुक्रवार सुबह आंधी और बारिश का कहर देखने को मिला. यहां पर जगह- जगह आकाशीय बिजली गिरने के साथ ही तेज बारिश भी हो रही थी. इन सबके बीच एक ठनका गिरने से ताड़ का हरा पेड़ अचानक धूं- धूं कर जलने लगा. स्थानीय लोगों ने इस खौफनाक मंजर को अपने मोबाइल में कैद कर लिया, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
मेघगर्जन एवं वज्रपात चेतावनी (29 मई 2026) Thunderstorm and Lightning Alert (29 May 2026)@officecmbihar @BiharDMD @BsdmaBihar @Agribih@WRD_bihar @BiharPlanning @bihar_police @IPRDBihar@airnews_patna @BiharTransport @Biharfire112 @BiharEducation_ @MWRD_Bihar #Bihar #Lightning pic.twitter.com/dPIUkFbkIe
— Bihar Mausam Sewa Kendra (@BiharMausam) May 29, 2026
मौसम विभाग का अलर्ट
बिहार में मौसम के इस बदले मिजाज को देखते हुए मौसम विभाग ने अगले कुछ घंटों के लिए अलर्ट जारी किया है. विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान राज्य के अनेक स्थानों पर ठनका और वज्रपात के साथ तेज गति की हवा चलने की चेतावनी जारी की है.
यह भी पढ़ें: बिहार में आंधी-बारिश मचा रही है तबाही, पेड़ गिरने से भारी नुकसान
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं