बिहार में आंधी-बारिश मचा रही है तबाही, पेड़ गिरने से भारी नुकसान

पटना जिले के मनेर क्षेत्र में शुक्रवार को अचानक आए तेज आंधी-पानी ने भारी तबाही मचा दी. तेज हवाओं और बारिश के बीच एक विशाल इमली का पेड़ सड़क किनारे स्थित दुकान पर गिर पड़ा, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई. घटना के समय दुकान पर कई लोग मौजूद थे, लेकिन गनीमत रही कि सभी लोग बाल-बाल बच गए. हालांकि इस हादसे में दुकान को भारी नुकसान पहुंचा है और मनेर-मोहनपुर मुख्य मार्ग पूरी तरह बाधित हो गया. पेड़ गिरने से बिजली के तार और पोल भी क्षतिग्रस्त हो गए, जिसके कारण इलाके की बिजली सेवा ठप हो गई है.

संबंधित वीडियो