विज्ञापन
This Article is From Jul 14, 2020

बिहार : कोरोना मामलों में तेजी पर भड़के तेजस्वी यादव, बोले- जब मुख्यमंत्री, मंत्री सेफ नहीं तो आम आदमी का क्या?

बिहार में कोरोना वायरस के अब तक 17959 मामले सामने आ चुके हैं, जिसमें से 160 लोगों की जान जा चुकी है.

बिहार : कोरोना मामलों में तेजी पर भड़के तेजस्वी यादव, बोले- जब मुख्यमंत्री, मंत्री सेफ नहीं तो आम आदमी का क्या?
तेजस्वी यादव को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना (फाइल फोटो)
पटना:

बिहार में कोरोना वायरस (Coronavirus) संक्रमण के मामलों में तेजी को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री और आरजेडी के नेता तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) और डिप्टी सीएम सुशील मोदी पर जोरदार निशाना साधा है. बीजेपी दफ्तर में कई लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं और कई लोगों की जांच रिपोर्ट आनी अभी बाकी है. मुख्यमंत्री आवास और उप-मुख्यमंत्री आवास में कोरोना पॉज़िटिव मिलने की बात कहते हुए तेजस्वी यादव ने मंगलवार को कहा कि जब मुख्यमंत्री और मंत्री सुरक्षित नहीं है तो आम आदमी का क्या?

तेजस्वी यादव ने अपने ट्वीट में लिखा- मुख्यमंत्री आवास में परिवार समेत 85 लोग कोरोना पॉज़िटिव. वर्चुअल रैली के कारण बिहार BJP के 75 नेता संक्रमित. उपमुख्यमंत्री आवास के निजी स्टाफ सहित अनेक लोग संक्रमित. मुख्य सचिव और सचिवालय के अनेक कर्मचारी संक्रमित. बिहार में जब मुख्यमंत्री/ उप-मुख्यमंत्री, मंत्री सुरक्षित नहीं है तो आम आदमी का क्या?"

बता दें कि बिहार में कोरोना वायरस के अब तक 17959 मामले सामने आ चुके हैं, जिसमें से 160 लोगों की जान जा चुकी है. 12,317 लोग कोरोना को मात देने में सफल रहे हैं जबकि 5,482 लोगों का इलाज चल रहा है. पिछले दिनों बिहार में कोरोना के नए मामलों में तेजी दिखाई दी है. 

देश में कोरोना संक्रमितों का कुल आंकड़ा बढ़कर 9 लाख के पार पहुंच गया है. पिछले 24 घंटों में 553 लोगों की वायरस से मौत हुई है जबकि 28,498 नए COVID-19 मामले सामने आए हैं. देश में कोरोना से जान गंवाने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 23,727 हो गई है. देश में अभी तक कुल 5,71,460 लोग इस वायरस से ठीक हो चुके हैं.

वीडियो: बिहार में चुनाव पर सियासी कसरत, पक्ष-विपक्ष आमने-सामने

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Tejashwi Yadav Attacks Nitish Kumar, Coronavirus
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com