विज्ञापन

बिहार: व्हीलचेयर पर सदन पहुंचे तेजस्वी यादव, राज्यपाल के अभिभाषण और बजट पर बोला तगड़ा हमला

व्हीलचेयर पर विधानसभा पहुंचे तेजस्वी यादव ने राज्यपाल के अभिभाषण को ‘रटा-रटाया भाषण’ बताते हुए सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने केंद्र के बजट, नीट जांच और CBI की भूमिका पर भी कड़े सवाल उठाए.

बिहार: व्हीलचेयर पर सदन पहुंचे तेजस्वी यादव, राज्यपाल के अभिभाषण और बजट पर बोला तगड़ा हमला
  • बिहार विधानसभा सत्र में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव व्हीलचेयर पर पहुंचे
  • तेजस्वी यादव ने कहा कि राज्यपाल सरकार के लिखे हुए भाषण ही पढ़ते हैं, जिसमें कोई नई बात या मौलिकता नहीं होती
  • तेजस्वी ने सरकार के बजट पर सवाल उठाए और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पर चुनावी साड़ी पहनने का तंज कसा
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
पटना:

बिहार विधानसभा के सत्र में आज नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव व्हीलचेयर पर पहुंचे. हालांकि उन्होंने सरकार पर जोरदार हमला बोला.  सदन में प्रवेश करते ही उन्होंने राज्यपाल के अभिभाषण पर तीखा तंज कसते हुए इसे “रटा-रटाया भाषण” बताया. तेजस्वी यादव ने कहा कि “सरकार जो लिखकर देती है, राज्यपाल वही बोलते हैं,” और इसमें नई बात या मौलिकता कुछ नहीं होती.

तेजस्वी यादव ने इस दौरान बिहार बजट और केंद्र सरकार के बजट पर भी सवाल खड़े किए. उन्होंने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पर चुटकी लेते हुए कहा कि “जब बिहार में चुनाव था, तब मधुबनी की साड़ी पहनी थी, और अब तमिलनाडु चुनाव से पहले तमिलनाडु की साड़ी पहन ली.” उन्होंने इसे बजट से जुड़ी राजनीति और चुनावी संदेश से जोड़ते हुए केंद्र पर निशाना साधा.

नीट मामले को लेकर भी तेजस्वी यादव ने सरकार को घेरा. उन्होंने कहा कि मामले को CBI को सौंपना यह साबित करता है कि “बिहार पुलिस विफल है.” उन्होंने याद दिलाया कि मुजफ्फरपुर बालिका गृह कांड में भी CBI जांच हुई थी, लेकिन उसका नतीजा आज तक स्पष्ट नहीं है. तेजस्वी के मुताबिक, “CBI जांच का मतलब यह नहीं कि न्याय तुरंत मिलेगा, पिछला अनुभव हमारे सामने है.” व्हीलचेयर पर होते हुए भी तेजस्वी ने राजनीतिक मुद्दों पर अपनी सक्रियता दिखाते हुए सरकार, केंद्र और जांच एजेंसियों पर लगातार सवाल दागे. उनकी टिप्पणियों ने सदन में राजनीतिक गर्मी बढ़ा दी है.

ये भी पढ़ें-: बीजेपी अध्‍यक्ष नितिन नवीन नहीं बनेंगे राहुल गांधी के 'पड़ोसी', जानें- कहां मिला है बंगला

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com