विज्ञापन

बिहार: शराब के ल‍िए पैसे नहीं देने पर दामाद ने ससुर को मार डाला, चाकू से गोदा  

सास ने पुल‍िस को बताया क‍ि उसका दामाद घर आया और शराब पीने के ल‍िए पैसे मांगने लगा. इनकार करने पर आगबबूला हो गया, और बेटी से मारपीट करने लगा. 

बिहार: शराब के ल‍िए पैसे नहीं देने पर दामाद ने ससुर को मार डाला, चाकू से गोदा  
हत्या की सूचना पर पहुंची पुलिस.

जमुई में झाझा थाना क्षेत्र के बोड़वा पंचायत अंतर्गत जरीजोर गांव में बुधवार देर रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां दामाद ने ससुर वकील पुझार की तेजधार हथियार से मारकर निर्मम हत्या कर दी. घटना से गांव में सनसनी फैल गई है, और मृतक के परिवार में मातम पसरा हुआ है. सूचपर पर एसडीपीओ राजेश कुमार और थानाध्यक्ष लाल बहादुर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने आरोपी दामाद मन्नू नैया को गिरफ्तार कर लिया है. एफएसएल टीम ने घटना स्थल पर पहुंचकर सबूत इकट्ठा किए.

बेटी को पीटने लगा दामाद  

मृतक की पत्नी ममता देवी के अनुसार, उनका दामाद मन्नू नैया रात में घर आया, और शराब पीने के लिए पैसे की मांग करने लगा. जब उनकी बेटी ने पैसे देने से इनकार किया तो उसने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी.  इसी दौरान वकील पुझार बेटी को बचाने के लिए बीच-बचाव करने पहुंचे, तो वह ससुर पर भी हमला कर द‍िया. 

चाकू से ससुर से सिर पर किया वार 

आक्रोशित होकर आरोपी दामाद ने घर से चाकू निकाल लिया, और ससुर के सिर पर हमला कर दिया. गंभीर चोट लगने के कारण वकील पुझार की मौके पर ही मौत हो गई. इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया. 

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार 

एसडीपीओ राजेश कुमार ने बताया कि शुरुआती जांच में मामला घरेलू विवाद और शराब के लिए पैसे की मांग से जुड़ा हुआ प्रतीत हो रहा है. आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है. (गौतम की रिपोर्ट)

यह भी पढ़ें: ‘अगर पुलिस पूछे तो कहना हम दोस्त हैं', पत्नी की हत्या के बाद प्रेमिका को डॉक्टर का मैसेज, 6 महीने बाद अरेस्ट 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bihar, Liqueur, Son-in-law, Father-in-law, Police, Murder Father-in-law, Jhajha Police Station, Jamui Crime News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com