विज्ञापन

Bihar: युवक बना सचिवालय सहायक तो पड़ोसन ने बनाया शादी का दबाव, नहीं माना तो बहन को मरवाई गोली

सीवान के दरौली में भाई की शादी के लिए न मानने पर बदमाशों ने बहन को गोली मार दी. परिजनों ने पड़ोसी महिला पर साजिश रचने का आरोप लगाया है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

Bihar: युवक बना सचिवालय सहायक तो पड़ोसन ने बनाया शादी का दबाव, नहीं माना तो बहन को मरवाई गोली
सीवान के दरौली में भाई की शादी के लिए न मानने पर बदमाशों ने बहन को गोली मार दी.

Bihar News: बिहार के सीवान जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है. दरौली थाना क्षेत्र के दोन बुज़ुर्ग गांव में गुरुवार रात बाइक सवार बदमाशों ने घर के बाहर बैठी एक युवती पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. इस हमले में युवती गंभीर रूप से घायल हो गई है. घायल युवती की पहचान काजल कुमारी के रूप में हुई है. मिली जानकारी के अनुसार, काजल अपनी मां के साथ घर के बाहर बैठी थी. तभी बाइक पर सवार दो अज्ञात युवक वहां पहुंचे और एक व्यक्ति का पता पूछने का बहाना किया.

जब काजल ने अनजान व्यक्ति के बारे में अनभिज्ञता जताई तो बदमाशों ने अचानक हथियार निकाल लिए और करीब दो राउंड फायरिंग कर दी. काजल जान बचाकर घर के अंदर भागी, लेकिन तब तक एक गोली उसके पैर में लग चुकी थी. उसे इलाज के लिए पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और फिर गंभीर हालत में सीवान सदर अस्पताल रेफर किया गया.

साजिश का गंभीर आरोप

पीड़िता के परिजनों ने इस हमले के पीछे एक बड़ी साजिश का आरोप लगाया है. काजल की मां का कहना है कि उनके बेटे की हाल ही में पटना सचिवालय में सहायक की सरकारी नौकरी लगी है. इसके बाद से ही पड़ोस की एक महिला उनके बेटे पर शादी करने का जबरन दबाव बना रही थी. परिवार द्वारा मना करने पर महिला ने उन्हें गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी थी. परिजनों का सीधा आरोप है कि उसी महिला ने भाड़े के बदमाशों से यह हमला करवाया है.

पुलिस की जांच तेज

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया. सीवान के पुलिस अधीक्षक पूरन कुमार झा खुद अस्पताल पहुंचे और घायल युवती के बयान दर्ज किए. पुलिस ने घटनास्थल से खोखा बरामद कर लिया है. एसपी ने बताया कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है और मोबाइल सर्विलांस के साथ ही डिजिटल साक्ष्यों को खंगाला जा रहा है.

यह भी पढ़ें- दौसा मॉब लिंचिंग मामले पर अशोक गहलोत की कड़ी प्रतिक्रिया, बोले- ये घटनाएं बढ़ती अराजकता और जंगलराज का संकेत

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com