विज्ञापन

Bihar: बेगूसराय में NH-31 पर  फिल्मी स्टाइल गैंगवार, 1 KM तक कॉलेज छात्र पर दौड़ा-दौड़ा कर चलाईं गोलियां 

बेगूसराय के एनएच-31 पर आपसी वर्चस्व के कारण बदमाशों ने एक कॉलेज छात्र का पीछा कर सरेआम फायरिंग की और उसे बुरी तरह पीटा. स्थानीय लोगों की मदद से एक हमलावर पकड़ा गया. 

Bihar: बेगूसराय में NH-31 पर  फिल्मी स्टाइल गैंगवार, 1 KM तक कॉलेज छात्र पर दौड़ा-दौड़ा कर चलाईं गोलियां 
Bihar: बेगूसराय में कॉलेज छात्र पर फायरिंग कर उसे बुरी तरह पीटा गया.

Bihar News: बिहार के बेगूसराय में मंगलवार की शाम एनएच-31 पर आपसी वर्चस्व के चलते बदमाशों ने एक बाइक सवार छात्र और उसके साथियों का करीब एक किलोमीटर तक फिल्मी अंदाज में पीछा किया और अंधाधुंध गोलियां चलाईं. जानकारी के अनुसार, पीड़ित धनंजय कुमार, जो आरसीएस कॉलेज मंझौल का स्नातक छात्र है अपने भाई और दोस्तों के साथ बैंक का काम निपटाकर घर लौट रहा था. जैसे ही वे डीपीएस स्कूल के समीप पहुंचे पहले से घात लगाकर बैठे हथियारबंद बदमाशों ने उन्हें रोकने का प्रयास किया.

जान बचाकर भागते छात्रों का बदमाशों ने पीछा किया और हाईवे पर ही पांच राउंड फायरिंग की. जब धनंजय महमदपुर शुक्कन टोला के पास गली की तरफ भागा तो बदमाशों ने उसे घेर लिया और ईंट-पत्थरों से बेरहमी से पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया.

भीड़ ने एक बदमाश को दबोचा

इस पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है जिसमें साफ दिख रहा है कि किस तरह अपराधी बेखौफ होकर खदेड़ रहे हैं. घटना के समय वहां मौजूद लोगों ने साहस दिखाते हुए एक हमलावर आदित्य कुमार को दबोच लिया, जबकि उसके बाकी साथी अपनी दो बाइकें छोड़कर मौके से फरार हो गए. घायल छात्र ने विशनपुर निवासी मृत्युंजय और सोनू पर पुरानी रंजिश और फोन पर गाली-गलौज का आरोप लगाया है.

पुलिस की कार्रवाई जारी

घटना की सूचना मिलते ही सदर डीएसपी आनंद कुमार पांडे और नगर थाना पुलिस बल मौके पर पहुंची. पुलिस ने घटनास्थल से बदमाशों की छोड़ी गई दो बाइक और कारतूस के खोखे बरामद किए हैं. मुख्यालय डीएसपी निखिल कुमार ने बताया कि गिरफ्तार बदमाश से कड़ी पूछताछ की जा रही है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अन्य फरार अपराधियों की पहचान कर जल्द ही उनकी गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी.

यह भी पढ़ें- खाटूश्यामजी में भाईचारे का अद्भुत नजारा, मेले में बकरीद मनाते मुस्लिम भाइयों ने हिंदू श्रद्धालुओं को पिलाया शरबत

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com