विज्ञापन

दहेज के लिए मार दिया! नालंदा में फंदे से लटका मिली बहू, शव छोड़ ससुराल वाले फरार हो गए

आरोप है कि ससुराल वालों ने दहेज के दबाव में उसे मौत के घाट उतार दिया और फरार हो गए. मृतका का नाम आरती है, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसके माता पिता और भाईओं को इसकी सूचना दे दी है.

दहेज के लिए मार दिया!  नालंदा में फंदे से लटका मिली बहू, शव छोड़ ससुराल वाले फरार हो गए
  • बिहार के नालंदा जिले के रहुई थाना क्षेत्र में शादीशुदा महिला आरती का फंदे से लटका शव मिला है
  • मृतका आरती की शादी मई-फरीदा गांव में हुई थी और ससुराल वाले दहेज के दबाव में फरार हैं
  • आरती के भाई ने बताया कि पति और ससुराल के लोग अक्सर मारपीट करते थे और शिकायत भी की थी
नालंदा:

बिहार के नालंदा में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां रहुई थाना क्षेत्र के मई-फरीदा गांव में एक शादीशुदा महिला का फंदे से लटका शव मिला है. आरोप है कि ससुराल वालों ने दहेज के दबाव में उसे मौत के घाट उतार दिया और फरार हो गए. मृतका का नाम आरती है, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसके माता पिता और भाईओं को इसकी सूचना दे दी है. विवाहिता आरती देवी जहानाबाद की रहने वाली है.

मौत के बाद ससुराल वाले फरार 

मृतका आरती देवी की शादी  रहुई थाना के मई फरीदा में हुई थी. उसका शव ससुराल में ही पड़ा था और ससुराल वाले फरार बताए जा रहे हैं. पुलिस ने आरती के माता पिता और भाईओं को इसकी सूचना दी.  सूचना मिलते ही आरती के परिजन उसके ससुराल पंहुंचे जिसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बिहारशरीफ भेज आगे की करवाई में जुट गई है.  जबकि इस घटना के बारे में आरती के भाई राहुल ने बताया कि आरती के पति सूरत में जेसीबी गाड़ी चलाता है. कुछ दिन पहले ही वह सूरत से अपने घर आया था.  आरती के साथ उसके पति और ससुराल के लोग हमेशा मारपीट किया करते थे, जिसकी शिकायत मोबाइल पर अपने भाईओं से भी की थी. बाद में पुलिस से पता चला कि शव ससुराल वाले घर में पड़ा है. 
 

दहेज हत्या की प्राथमिकी दर्ज

मृतका नीतीश कुमार की 25 वर्षीया पत्नी आरती कुमारी है. जहानाबाद जिला निवासी मृतका के भाई ने दहेज हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई है, जिसमें आरोप लगाया गया है कि पति व अन्य ससुराल का परिवार दहेज की मांग कर रहे थे. मांग पूरी नहीं होने पर बहन की गला दबाकर हत्या कर दी गई. हत्या के बाद पुलिस जांच को गुमराह करने की मंशा से शव को फंदे से लटका दिया. थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस घटना की जांच में जुट गई है. मृतका के भाई ने दहेज हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई है जिसकी जांच की जा रही है. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bihar Crime, Bihar Crime News, Bihar News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com