विज्ञापन
This Article is From Apr 06, 2018

बिहार : अब बीजेपी ने की रामनवमी के दौरान उपद्रव की जांच की मांग

बिहार सरकार में सहयोगी बीजेपी का प्रतिनिधिमंडल राज्य के पुलिस महानिदेशक से मिला

बिहार : अब बीजेपी ने की रामनवमी के दौरान उपद्रव की जांच की मांग
बिहार में रामनवमी पर्व के दौरान उपद्रव की घटनाएं हुई थीं (फाइल फोटो).
  • प्रशासन द्वारा की गई कार्रवाई पर असंतोष जाहिर किया
  • अल्पसंख्यकों के प्रति नरम रुख अपनाने का आरोप
  • बहुसंख्यक समाज के लोगों की बड़ी संख्या में गिरफ्तारी
पटना: बिहार में सत्तारूढ़ गठबंधन में सब कुछ ठीकठाक नहीं चल रहा है. सरकार में सहयोगी बीजेपी का एक प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को राज्य के पुलिस महानिदेशक से मिला. प्रतिनिधिमंडल ने रामनवमी के दौरान हुई घटनाओं और उसके बाद पुलिस और प्रशासन द्वारा की गई कार्रवाई पर असंतोष जाहिर किया. इन मामलों में कार्रवाई की मांग की गई.

राज्य के पुलिस महानिदेशक केएस द्विवेदी से मिलने के बाद बीजेपी द्वारा जारी विज्ञप्ति में साफ कहा गया है कि रामनवमी के बाद प्रशासन द्वारा बहुसंख्यक समाज के लोगों की बड़ी संख्या में गिरफ्तारी की गई जबकि अल्पसंख्यक समाज के लोगों के प्रति रुख नरम रहा है. इस ज्ञापन में कहा गया है कि हर जगह अल्पसंख्यक समाज के लोगों द्वारा पहले उकसाने वाली कार्रवाई हुई जिसके बाद बहुसंख्यक समाज के लोग आक्रामक हुए.

यह भी पढ़ें : न भ्रष्टाचार से समझौता किया और न साम्प्रदायिकता से करूंगा : नीतीश कुमार

भाजपा के इस प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस महानिदेशक से निर्दोष गिरफ़्तार लोगों को रिहा करने और आगे गिरफ्तारी की कार्रवाई रोकने का भी आग्रह किया. साथ ही पक्षपातपूर्ण कार्रवाई करने वाले अधिकारियों की पहचान करने के लिए एक उच्च स्तरीय जांच की भी मांग की है.

दरअसल कई जिले में भाजपा के नेताओं की गिरफ़्तारी के बाद पार्टी के नेताओं पर दबाव है कि उनकी रिहाई जल्द करवाई जाए. इसलिए प्रतिनिधिमंडल के माध्यम से पार्टी सरकार पर दबाव बना रही है. हालांकि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इस मुद्दे पर रुख से पार्टी के नेताओं को बहुत उम्मीद नहीं है कि उन्हें राहत मिलेगी लेकिन तय है कि दोनों पार्टियों में कड़वाहट और बढ़ेगी.

VIDEO : बिहार में भड़की हिंसा

इससे पूर्व नीतीश कुमार ने बृहस्पतिवार को साफ कर दिया था कि उन्होंने न तो भ्रष्टाचार से समझौता किया और न साम्प्रदायिक ताकतों के खिलाफ झुकेंगे. उस समय मंच पर भाजपा नेता सुशील मोदी भी मौजूद थे.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Fury During Ram Navami
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com