विज्ञापन
This Article is From Feb 14, 2020

Bihar News: कन्हैया कुमार के काफिले पर फिर हमला, अब आरा जिले में फेंके गए पत्थर

भाकपा नेता और JNU के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष कन्हैया कुमार (Kanhaiya Kumar) के काफिले पर फिर हमला हुआ है. बिहार के आरा जिले में कन्हैया कुमार के काफिले पर पत्थरबाजी हुई है.

Bihar News: कन्हैया कुमार के काफिले पर फिर हमला, अब आरा जिले में फेंके गए पत्थर
कन्हैया कुमार (Kanhaiya Kumar) के काफिले पर फिर हमला.
  • कन्हैया कुमार के काफिले पर फिर हमला
  • बिहार के आरा जिले के पास फेंके गए पत्थर
  • पिछले 2 हफ्ते में काफिले पर हुआ यह आठवां हमला
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
पटना:

भाकपा नेता और JNU के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष कन्हैया कुमार (Kanhaiya Kumar) के काफिले पर फिर हमला हुआ है. बिहार के आरा जिले में कन्हैया कुमार के काफिले पर पत्थरबाजी हुई है. बता दें कि पिछले दो सप्ताह कन्हैया कुमार के काफिले पर हुआ यह आठवां हमला है. 12 फरवरी को जमुई से नवादा जाने के क्रम में कन्हैया के काफिले पर अंडा और मोबिल ऑयल फेंका गया था. पुलिस के मुताबिक, 'कन्हैया कुमार अपनी 'जन गण मन यात्रा' पर जमुई पहुंचे थे और एक सभा को भी संबोधित किया था. इसके बाद जमुई परिसदन में रात्रि विश्राम के बाद कन्हैया कुमार का काफिला सोमवार को आगे बढ़ने के क्रम में महिसौरी बस स्टैंड के पास पहुंचा, तो उन्हें विरोध का सामना करना पड़ा. यहां लोगों ने कन्हैया कुमार के खिलाफ नारे लगाए और काफिले पर अंडा और मोबिल ऑयल फेंका.'

जन गण मन यात्रा के दौरान कन्हैया कुमार के काफिले पर बिहार में एक बार फिर हुआ पथराव

इस दौरान कन्हैया कुमार के समर्थकों और स्थानीय लोगों में झड़प भी हुई थी. उनके समर्थकों और मीडियाकर्मियों के बीच भी इस दौरान बहस हुई. मौके पर मौजूद पुलिस और प्रशासन ने मामला शांत कराया और कन्हैया कुमार के काफिले को आगे बढ़ाया. इस दौरान कन्हैया को किसी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ था.

बिहार के कटिहार में कन्हैया कुमार के काफिले पर फेंके गए जूते-चप्पल, 'वापस जाओं' के नारे लगे

इससे पहले सात फरवरी को कटिहार में कन्हैया कुमार के काफिले पर जूते-चप्पल फेंके गए थे और सुपौल जिले के सदर थाना क्षेत्र में कुछ असमाजिक तत्वों ने उनके काफिले पर पथराव कर दिया था.

VIDEO: कन्हैया की रैली रोकने पर नीतीश ने प्रशासन को फटकारा

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com