विज्ञापन

मुजफ्फरपुर में फिर गूंजी गोलियों की तड़तड़ाहट, 48 घंटे में बीच सड़क पर जमीन कारोबारी को गोलियों से भूना

Muzaffarpur, Crime News: मुजफ्फरपुर में बेखौफ बदमाशों का तांडव जारी है. सोमवार को अहियापुर में जमीन कारोबारी प्रभाकर सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी है, जिसके बाद इलाके में हड़कंप मचा हुआ है.

मुजफ्फरपुर में फिर गूंजी गोलियों की तड़तड़ाहट, 48 घंटे में बीच सड़क पर जमीन कारोबारी को गोलियों से भूना
जमीन कारोबारी पर गोली चलाता हुआ बदमाश
NDTV

Muzaffarpur New: बिहार के मुजफ्फरपुर  में बदमाशों के हौसले इतने बुलंद हैं कि इनकी बंदूके अब बिना देखे लोगों को अपना निशाना बना रही है. पिछले दिनों शनिवार को कपरपुरा रेलवे गुमटी के समीप दो बाइक सवार को अपना निशाना बनाया था और अभी इस घटना के  48 घंटे बाद फिर से ये जिला गोलियों की तड़तड़ाहट से दहल गया. इस बार बदमाशों ने दरभंगा पुराने मुख्य मार्ग के पास घटना को अंजाम दिया, जिसमें जमीन कारोबारी की गोली मारकर निर्मम तरीके से हत्या कर दी. 

 ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर ली जमीन कारोबारी की जान

मृतक की पहचान गायघाट थाना क्षेत्र के बेरुआ निवासी प्रभाकर सिंह के रूप में हुई है.सोमवार को प्रभाकर सिंह अहियापुर स्थित अपने घर से शहर की ओर निकल रहे थे. तभी पहले से घात लगाए बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें घेर लिया और ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, प्रभाकर को तीन गोलियां लगीं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई.

लोगों ने रास्ता किया जाम

लोगों ने रास्ता किया जाम
Photo Credit: NDTV

गुस्साए लोगों ने रास्ता किया जाम

दिनदहाड़े हुई इस हत्या के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश फैल गया। गुस्साई भीड़ ने अहियापुर बाजार समिति के पास मुजफ्फरपुर-दरभंगा मुख्य मार्ग को जाम कर दिया और अपराधियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग करने लगी. हालात की गंभीरता को देखते हुए सिटी एसपी मोहिबुल्ला अंसारी, एसडीपीओ टाउन-2 विनीता सिन्हाऔर ब्रह्मपुरा थाना प्रभारी विपिन रंजन भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों के आश्वासन के बाद काफी मशक्कत के बाद जाम खुलवाया गया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया.  

हत्या के बाद आक्रोशित लोगों ने मुजफ्फरपुर दरभंगा मुख्य मार्ग को कुछ समय के लिए बंद कर दिया .वही मामले की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे अधिकारियों के समझाने बुझाने के बाद गुस्साए लोगों ने जाम समाप्त करवाया. साथ जमीन कारोबारी के  शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया.

जांच में जुटी पुलिस

एसडीपीओ टाउन-2 विनीता सिन्हा ने बताया कि घटनास्थल से तीन खोखे बरामद किए गए हैं. मामले की गंभीरता को देखते हुए FSL (फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी) की टीम को साक्ष्य जुटाने के लिए बुलाया गया है. पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है ताकि बदमाशों की पहचान की जा सके.

छावनी में तब्दील हुआ  इलाका

छावनी में तब्दील हुआ इलाका
Photo Credit: NDTV

परिजन का झलका दर्द

मृतक के परिजन अजय सिंह ने पुलिस-प्रशासन पर गंभीर सवाल उठाए हैं. उन्होंने कहा कि मुजफ्फरपुर में गोली चलना, लूट और छिनतई अब आम बात हो गई है। कानून-व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है. आज मेरे परिजन को दिनदहाड़े गोली मार दी गई, कल किसी और के साथ यही होगा.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com