विज्ञापन
This Article is From Nov 27, 2019

बिहार : प्याज की माला पहनकर विधानसभा पहुंचे विधायक

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के विधायक शिवचंद्र राम प्याज की माला पहनकर बिहार विधानसभा पहुंच गए. उन्होंने कहा कि प्याज की माला पहनकर आए हैं तब ना मुख्यमंत्री नीतीश कुमार देखेंगे. 

बिहार : प्याज की माला पहनकर विधानसभा पहुंचे विधायक
विधायक शिवचंद्र राम प्याज की माला पहनकर बिहार विधानसभा पहुंच गए. 
पटना:

बिहार में प्याज की कीमतों में अप्रत्याशित वृद्घि को लेकर अब सियासत तेज हो गई है. नेता अब इसके विरोध के लिए नए-नए तरीके अपना रहे हैं. इसी क्रम में बुधवार को राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के विधायक शिवचंद्र राम प्याज की माला पहनकर बिहार विधानसभा पहुंच गए. उन्होंने कहा कि प्याज की माला पहनकर आए हैं तब ना मुख्यमंत्री नीतीश कुमार देखेंगे. बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र के चौथे दिन बुधवार को पूर्व मंत्री और राजद विधायक शिवचंद्र राम प्याज की माला पहनकर पहुंचे और उन्होंने प्याज की कीमतों में वृद्घि को लेकर केंद्र और राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधा. 

सरकारी कंपनी MMTC मिस्र से करेगी प्याज का आयात, राज्य सरकारों को मिलेगी 52 से 60 रुपये प्रति किलो

उन्होंने कहा, "प्याज आज सभी के खाने की थाली से गायब हो गया है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और कृषि मंत्री कृषि रोडमैप को लेकर बड़े-बड़े भाषण देते हैं, परंतु प्याज की कीमतें बढ़ गईं. जबकि कृषि रोड मैप के नाम पर करोड़ों रुपये खर्च हो गए." विधायक शिवचंद्र राम कहा, "(प्याज की) माला पहनकर विधानसभा जाएंगे तभी ना मुख्यमंत्री जी देखेंगे और हम बताएंगे कि किस तरह प्याज की बढ़ी कीमत से आमजन को परेशानी हो रही है?" उल्लेखनीय है कि बिहार की राजधानी पटना में प्याज की खुदरा कीमत 80 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई है. 

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shiv Chandra Ram, RJD, Onion Prices
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com