विज्ञापन
This Article is From Jan 04, 2018

पश्चिम बंगाल के होटल में मारपीट की घटना पर मंत्री सुरेश शर्मा ने कहा, मैंने तो कभी शराब छुई ही नहीं

दरअसल घटना के बाद होटल संचालक ने एफआईआर में शराब पीने की शिकायत की है. सुरेश शर्मा ने मीडिया से बातचीत में कहा कि मैंने अपने जीवन में कभी शराब को हाथ तक नहीं लगाया है, पीने की बात कहां है.

पश्चिम बंगाल के होटल में मारपीट की घटना पर मंत्री सुरेश शर्मा ने कहा, मैंने तो कभी शराब छुई ही नहीं
पश्चिम बंगाल के होटल में मारपीट की घटना पर मंत्री सुरेश शर्मा ने दी सफाई (प्रतीकात्मक फोटो)
पटना: पश्चिम बंगाल के तारापीठ के होटल में हुए मारपीट की घटना के बाद पटना पहुचे मंत्री सुरेश शर्मा ने सफाई दी है. उन्होंने कहा है कि मैंने अपने जीवन में शराब छुई ही नहीं, पीने का सवाल कहां है. उन्होंने सीधे तौर पर इस घटना के लिए तृणमूल कांग्रेस के नेता को जिम्मेदार ठहराया है. साथ ही विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव के आरोपों का भी जवाब दिया है. दरअसल घटना के बाद होटल संचालक ने एफआईआर में शराब पीने की शिकायत की है. सुरेश शर्मा ने मीडिया से बातचीत में कहा कि मैंने अपने जीवन में कभी शराब को हाथ तक नहीं लगाया है, पीने की बात कहां है. यह सब झूठा आरोप मेरे ऊपर मढ़ा जा रहा है.

बीते साल ने मुझे काफी कुछ सिखाया, अब किसी पर आंख बंद करके विश्वास नहीं करूंगा: तेजस्वी

उन्होंने कहा कि पूरे मामले को तोड़-मरोड़ कर पेश किया जा रहा है. मंत्री ने बातचीत में  कहा कि उन्हें बाद में पता चला कि ये होटल तृणमूल कांग्रेस का एक स्थानीय नेता संचालन कर रहे हैं. पहले ये होटल एक फिल्म स्टार संचालन कर रहे थे. वह यहां कई बार यहां आ चुके हैं और कभी किसी बात को लेकर विवाद नहीं हुआ था. मगर इस बार कमरे की मांग करने पर बार-बार बैठे रहने को कहा जा रहा था. जब इस पर सवाल खड़ा किया गया तो उनके होटल के करीब 40-50 स्टाफ अचानक से सामने आ गए और मारपीट पर उतारू हो गए. मंत्री ने कहा कि जब ये लोग मेरे उपर अटैक करने आए तब मेरे सिक्योरिटी गार्ड ने मेरी सुरक्षा के लिए उनलोगों का विरोध किया  जिसके बाद वे लोग हमला करने लगे.

VIDEO- लालू यादव के खिलाफ साजिश, फैसले के खिलाफ उच्च न्यायालय जाएंगे: तेजस्वी यादव



अपनी सफाई में यह भी कहा कि सिर्फ मेरे सिक्योरिटी गार्ड के पास ही आर्म्स था और वह भी पूरी प्रक्रिया के तहत था. इसकी अनुमति प्राप्त थी. इसका दस्तावेज भी है. उन्होंने कहा कि वीडियो फुटेज सही से नहीं दिखाया गया. सही से दिखाया जाता तो यह साफ हो जाता कि लोग जिसे लाठी डंडा बता रहे हैं वह पेपर रोल किया हुआ था.  हम लोग मारपीट करने नहीं गए थे बल्कि पूजा करने गए थे. तेजस्वी के बयान पर मंत्री सुरेश शर्मा ने कहा कि तेजस्वी खुद गुंडा जैसा व्यवहार करते हैं. हमारे बारे मे सब जानते हैं कि मैं किस तरह का व्यक्ति हूं. इस पूरे प्रकरण से सीएम नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम सुशील मोदी को अवगत कराने की बात भी सुरेश शर्मा ने कही है. गौरतलब है कि बंगाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Suresh Sharma, West Bengal Tara Peeth Hotel
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com