फाइल फोटो.
पटना:
मुजफ्फरपुर बालिका आश्रयगृह में यौनाचार के मामले में नाम घसीटे जाने पर बिहार के नगर विकास व आवास मंत्री सुरेश शर्मा ने विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव के खिलाफ बिहार की एक अदालत में परिवाद पत्र दायर किया है.
मुजफ्फरपुर व्यवहार न्यायालय के मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी हरि प्रसाद की अदालत में दायर इस परिवाद पत्र में स्थानीय विधायक और मंत्री शर्मा ने कहा है कि मुजफ्फरपुर बालिका आश्रय गृह मामले से उनका दूर-दूर तक कोई संबंध नहीं है. बावजूद इसके तेजस्वी यादव राजनीतिक दुश्मनी के कारण इस संबंध में लगातार गलत बयानबाजी कर रहे हैं. इससे उनकी राजनीतिक व सामाजिक प्रतिष्ठा धूमिल हो रही है.
मुजफ्फरपुर बालिका शेल्टर होम कांड: पटना हाईकोर्ट ने लगाई CBI को फटकार, खबर दिखाने और छापने पर भी लगाई रोक
मंत्री के अधिवक्ता अरविंद कुमार ने शनिवार को बताया, "इस मामले की सुनवाई 29 अगस्त को होगी. उन्होंने बताया कि 28 जुलाई को तेजस्वी को गलत बयानबाजी के लिए कानूनी नोटिस भेजा गया था.लेकिन उन्होंने इसका कोई जवाब नहीं दिया. उल्टे वे लगातार बयानबाजी कर रहे हैं."
मुजफ्फरपुर बालिका गृह रेप कांड : जांच कर रहे CBI के SP का तबादला, तेजस्वी ने साधा नीतीश पर निशाना
गौरतलब है कि तेजस्वी यादव ने सुरेश शर्मा पर आश्रय गृह की 34 लड़कियों के यौन शोषण के मामले में मुख्य आरोपी ब्रजेश ठाकुर के साथ संबंध होने का आरोप लगाया था. तेजस्वी ने इस मामले में मंत्री के इस्तीफे की भी मांग की थी.
वीडियो-नेशनल रिपोर्टर: बिहार की समाज कल्याण मंत्री मंजू वर्मा का इस्तीफा
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Muzaffarpur Shelter House Rape, Nitish Kumars Minister Suresh Sharma, Nitish Kumar, Minister Suresh Sharma, Defamation Case Against Tejashwi Yadav