विज्ञापन
This Article is From Jul 11, 2018

शादी के बाद युवक ने शादीशुदा प्रेमिका को नहीं दिया समय तो महिला ने उठाया 'ये कदम'

एक युवक को शादी के बाद शादीशुदा प्रेमिका को समय नहीं देना बहुत महंगा पड़ा. प्रेम दीवानी को अपने प्रेमी के किसी और का होना गंवारा नहीं था.

शादी के बाद युवक ने शादीशुदा प्रेमिका को नहीं दिया समय तो महिला ने उठाया 'ये कदम'
प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर
सीतामढ़ी: एक युवक को शादी के बाद शादीशुदा प्रेमिका को समय नहीं देना बहुत महंगा पड़ा. प्रेम दीवानी को अपने प्रेमी के किसी और का होना गंवारा नहीं था. प्रेमी के विवाह से नाराज प्रेमिका ने उसके प्राइवेट पार्ट को ही धारदार हथियार से काट डाला. पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है. 

उत्तर प्रदेश : बारात आने से कुछ घंटे पहले प्रेमिका ने प्रेमी संग फांसी लगाकर दी जान

पुलिस के अनुसार, सीतामढ़ी जिले के डुमरा थाना क्षेत्र के केथरिया गांव निवासी रमेश पासवान (21) का अपने ही पड़ोस में रहने वाली तथाकथित भाभी रंजू देवी (35) से कई वर्षो से नाजायज संबंध थे. इसी बीच रमेश की शादी हो गई. 

यौन हमलावर के नाम खुला खत - मैं बेटी, दोस्त, प्रेमिका हूं, तुम नहीं जीतोगे

शादी के बाद रमेश अपनी पत्नी के साथ अधिक समय गुजारता था. वह प्रेमिका को ज्यादा समय नहीं दे पाता था. यह प्रेमिका को नागवार गुजरा. आरोप है कि रंजू रमेश को अपनी पत्नी को छोड़ देने और उसे अपने साथ रखने का दबाव बना रही थी. रमेश ने जब महिला की बात नहीं मानी, तब सोमवार की शाम रंजू ने बहला फुसलाकर रमेश को अपने घर बुलाया और प्यार से बातें करने लगी. इसी बीच उसने रमेश के प्राइवेट पार्ट को धारदार हथियार से काट डाला.

उत्तर प्रदेश : प्रेमिका के घरवालों ने युवक को पेड़ से बांधकर पीट-पीटकर मार डाला

डुमरा के थाना प्रभारी विकास कुमार ने मंगलवार को बताया कि ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल रमेश को सीतामढ़ी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसे बेहतर इलाज के लिए मुजफ्फरपुर के श्री कृष्ण मेमोरियल कॉलेज अस्पताल (एसकेएमसीएच) भेज दिया गया है.  उन्होंने बताया कि आरोपी महिला रंजू को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है.
 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bihar, Married Girlfriend, Cut Private Part, Boyfriend
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com