विज्ञापन

बिहार में फिल्मी स्टाइल से देह व्यापार का भांडाफोड़, पुलिस बनी ग्राहक...11 आरोपियों को दबोचा

बिहार में मधेपुरा के सिंहेश्वर में पुलिस ने अंडरकवर ऑपरेशन चलाकर देह व्यापार के कथित गिरोह का खुलासा किया. ग्राहक बनकर पहुंची टीम ने छापेमारी कर 11 लोगों को गिरफ्तार किया और मौके से आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की. मधेपुरा से रमन की रिपोर्ट

बिहार में फिल्मी स्टाइल से देह व्यापार का भांडाफोड़, पुलिस बनी ग्राहक...11 आरोपियों को दबोचा
बिहार में मधेपुरा के सिंहेश्वर में पुलिस ने अंडरकवर ऑपरेशन चलाकर देह व्यापार के कथित गिरोह का खुलासा किया.

Bihar News: बिहार के मधेपुरा जिले के सिंहेश्वर थाना क्षेत्र में पुलिस ने फिल्मी अंदाज में अंडरकवर ऑपरेशन चलाकर कथित देह व्यापार के एक नेटवर्क का पर्दाफाश किया है. इस कार्रवाई में कुल 11 लोगों को गिरफ्तार किया गया है जिनमें 8 युवतियां और 3 युवक शामिल हैं.

गुप्त सूचना के बाद बनाई गई रणनीति

पुलिस को लंबे समय से गौरीपुर पंचायत के सिंहेश्वर–बिरैली रोड नंबर 18 के पास अवैध गतिविधियों की शिकायत मिल रही थी. इसी आधार पर ‘नया सवेरा' अभियान के तहत एक विशेष टीम का गठन किया गया. टीम ने पहले इलाके की निगरानी की और पुख्ता जानकारी जुटाई.

ग्राहक बनकर पहुंची पुलिस टीम

इस ऑपरेशन की सबसे खास बात यह रही कि पुलिसकर्मी ग्राहक बनकर मौके पर पहुंचे. जैसे ही उन्हें अंदर चल रही गतिविधियों की पुष्टि हुई, तुरंत इशारा किया गया और बाकी टीम ने अचानक छापेमारी कर दी.

भागने की कोशिश नाकाम

रेड पड़ते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई. कई लोग भागने के लिए खेतों की ओर दौड़े लेकिन पुलिस ने पहले से घेराबंदी कर रखी थी. तेज कार्रवाई के चलते सभी आरोपियों को मौके से ही पकड़ लिया गया.

11 लोग गिरफ्तार, सामान बरामद

छापेमारी के दौरान 8 युवतियों और 3 युवकों को हिरासत में लिया गया. मौके से बड़ी संख्या में आपत्तिजनक सामग्री और एक पल्सर एनएस बाइक भी जब्त की गई. पुलिस इसे एक संगठित गिरोह से जोड़कर देख रही है.

बड़े अधिकारियों की मौजूदगी

इस पूरे ऑपरेशन में एएसपी प्रवेंद्र भारती, डीएसपी मनोज मोहन समेत कई पुलिस अधिकारी और एसटीएफ की टीम शामिल रही. इसके अलावा एक एनजीओ का भी सहयोग लिया गया ताकि कार्रवाई को सही तरीके से अंजाम दिया जा सके.

पूरे नेटवर्क की जांच जारी

एएसपी प्रवेंद्र भारती ने प्रेस वार्ता में बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की गई. सभी आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और इस गिरोह के पूरे नेटवर्क को खंगाला जा रहा है. उन्होंने कहा कि जिले में अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा.

यह भी पढ़ें- राजस्थान में स्कूल के बच्चों के बदले जाएंगे सरनेम, शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने की घोषणा

लेखक के बारे में
img
सौरभ कुमार मीणा
Trainee Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Madhepura News, Singheshwar Police Station, Prostitution Racket, Undercover Operation
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com