प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के केंद्रीय मंत्रिपरिषद में फेरबदल को लेकर सियासी गलियारों में काफी चर्चाएं हो रही हैं. इसी बीच बिहार से पशुपति कुमार पारस के नाम पर सबकी नजरें टिकी हुई हैं. लोक जनशक्ति पार्टी के संस्थापक रामविलास पासवान का पिछले साल निधन हो गया था और ऐसे में सबकी नजरें इस ओर हैं कि उनके भाई पशुपति कुमार पारस को मंत्री बनाया जाता है या नहीं. बता दें, लोजपा इन दिनों पारस और उनके भतीजे चिराग पासवान की अगुवाई वाले दो गुटों में बंटी हुई है.
इन चर्चाओं पर चिराग पासवान ने कहा, 'उन्हें मेरी ढेर सारी शुभकामनाएं. मैं भी चाहता हूं कि उनकी मनोकामना पूरी हो. उन्होंने अपनी महत्वकांक्षा को पूरा करने के लिए अपने परिवार को तोड़ा है. इसके लिए समाज की नाराजगी मोल ली है. मेरे पिताजी के मरने के बाद उन्होंने उनकी पीठ में खंजर घोंपा है. मैं दिल से चाहता हूं कि उन्होंने इतनी बदनामी मोल ली है. इतना कुछ उन्होंने झेला है तो उनकी महत्वकांक्षा पूरी हो.'
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
चाचा पशुपति कुमार पारस मंत्री बनने के लिए कुर्ता तक सिलवा रहे हैं तो सुनिए @iChiragPaswan ने शुभकामना में बहाने कैसे तंज कसा @ndtvindia @Suparna_Singh @Anurag_Dwary pic.twitter.com/55fB590nEr
— manish (@manishndtv) July 6, 2021
साथ ही उन्होंने कहा, 'लेकिन मैं एक जानकारी देना चाहता हूं कि अगर लोक जनशक्ति पार्टी के सांसद के तौर पर या उसके कोटे से मंत्री बनाया जाएगा तो यह संभव नहीं है. क्योंकि लोक जनशक्ति पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी पहले ही उन्हें पार्टी से निकाल चुकी है. उन्हें उनके चार सांसदों के साथ पार्टी से निकाल चुकी है. इस बात की जानकारी चुनाव आयोग को भी दे दी गई है. वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को खत लिखकर इसकी जानकारी दी गई है. पार्टी में अब इन सांसदों का कोई ताल्लुक नहीं है. इनको अब निर्दलीय सांसद के रूप में देखा जाए.'
एलजेपी के बंटवारे के बाद बिहार के पहले दौरे पर पहुंचे चिराग पासवान का जोरदार स्वागत
चिराग ने साथ ही कहा, 'देखिए यह पूरी तरह प्रधानमंत्री का अधिकार क्षेत्र है कि किसे मंत्री बनाएं या किसे नहीं. उसमें मेरा दखल देना संभव नहीं है. लेकिन अगर मेरी पार्टी का सांसद बताया जाएगा तो मुझे आपत्ति होगी. उसके लिए भले मुझे कोर्ट जाना पड़े तो जाऊंगा.'
कुर्ता खरीदते दिखे पशुपति पारस, क्या मंत्री बनने की कर रहे हैं तैयारी?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं