विज्ञापन

बिहार में 1 करोड़ गरीबों को पक्का घर देगी सरकार, सर्वे-वेरिफिकेशन का काम पूरा; जल्द शुरू होगी प्रक्रिया

Bihar PM Awas Yojana: हाल ही में राज्य में एक करोड़ चार लाख परिवारों का नाम प्रतीक्षा सूची में जोड़ने के साथ ही इनका सत्यापन कार्य पूरा किया जा चुका है. प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत लाभार्थियों को अलग-अलग तीन किस्तों में एक लाख 54 हजार 950 रुपये की राशि दी जाती है.

बिहार में 1 करोड़ गरीबों को पक्का घर देगी सरकार, सर्वे-वेरिफिकेशन का काम पूरा; जल्द शुरू होगी प्रक्रिया
बिहार में PM Awas Yojana के तहत 1 करोड़ गरीबों को मिलेगा पक्का घर
IANS

PM Awas Yojana Bihar: बिहार में सरकार एक करोड़ गरीब लोगों को पक्का घर देने जा रही है. इसके लिए सर्वे और सत्यापन का काम पूरा हो गया है. जानकारी के अनुसार, प्रदेश के उन गरीब परिवारों के पक्के मकान का सपना पूरा होना वाला है, पीएम आवास योजना- ग्रामीण (PM Awas Yojana) के तहत अभी तक पक्का मकान नहीं मिल पाया था. ग्रामीण विकास विभाग ने आवास प्लस 2.0 के तहत नए लाभार्थियों के सर्वे और वैरिफिकेशन का काम पूरा कर लिया है. जल्द ही सरकार लिस्ट तैयार कर लोगों को घर देने की प्रक्रिया शुरू करेगी. 

1 करोड़ 4 लाख परिवार का नाम वेटिंग लिस्ट में

ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारियों की मानें तो हाल ही में राज्य में एक करोड़ चार लाख परिवारों का नाम प्रतीक्षा सूची में जोड़ने के साथ ही इनका सत्यापन कार्य पूरा किया जा चुका है. लाभुकों को प्राथमिकता सूची के आधार पर आवास का लाभ दिया जाना तय है. वर्ष 2016-17 से 2021-22 के बीच 36 लाख 61 हजार गरीब परिवारों को पक्का मकान दिया गया था.

बिहार ने पूरे देश में पहला स्थान हासिल किया है. वर्ष 2021-22 से 2025-26 के बीच दो लाख 88 हजार 743 परिवारों को पक्का घर दिया गया है. इस तरह से देखा जाए तो राज्य में वर्ष 2016-17 से अभी तक कुल 39 लाख 49 हजार 743 गरीब परिवारों को पक्के मकान का तोहफा दिया जा चुका है. योजना के क्रियान्वयन में सरकार को 53 हजार 952 करोड़ रुपए खर्च करने पड़े हैं.

3 अलग-अलग किस्तों में जारी होता है पैसा

प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण (PM Awas Yojana Gramin) के तहत लाभार्थियों को अलग-अलग तीन किस्तों में एक लाख 54 हजार 950 रुपये की राशि दी जाती है. ग्रामीण विकास विभाग के मंत्री श्रवण कुमार का कहना है कि पीएम आवास योजना से गरीबों की जिंदगी तेजी से बदल रही है. पक्का घर मिलने से लोगों का जीवन ज्यादा सुरक्षित और सम्मानजनक हुआ है. ग्रामीण विकास विभाग ने गरीबों को जितना आवास बिहार में दिया है, उतना किसी राज्य में नहीं है. उन्होंने बताया कि एक करोड़ चार लाख से भी अधिक नए लाभुकों का नाम प्रतीक्षा सूची से जोड़ा गया है. सर्वे और सत्यापन का काम पूरा हो चुका है, सूची स्वीकृति के लिए भारत सरकार को भेजी गई है. सूची स्वीकृत होने के तुरंत बाद आवास देने का काम शुरू किया जाएगा. 

यह भी पढे़ं-

नीतीश के बाद बिहार का CM कौन? रेस में सम्राट, संजीव के साथ-साथ पहली बार की विधायक का भी नाम

Nitish Kumar News: 20 साल रहे MLC और एक लाइन में दे दिया इस्तीफा, क्यों वायरल हो रहा नीतीश कुमार का ये लेटर? वजह कुछ और है

लेखक के बारे में
img
भाषा
Agency
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
PM Awas Yojana, Pradhan Mantri Awas Yojana, Pradhan Mantri Awas Yojana Online Apply, Pradhan Mantri Awas Yojana (Gramin), PM Awas Yojana Bihar
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com