विज्ञापन
This Article is From Jul 06, 2024

बिहार बाढ़: केंद्र की उच्चस्तरीय समिति ने बिहार के मंत्री से मुलाकात की

जल संसाधन विभाग (डब्ल्यूआरडी) द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, ‘‘पांच सदस्यीय समिति ने मंत्री और विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात की और राज्य में केंद्र द्वारा उठाए जा रहे कई उपायों पर चर्चा की.’’

बिहार बाढ़: केंद्र की उच्चस्तरीय समिति ने बिहार के मंत्री से मुलाकात की
पटना:

बिहार में बाढ़ के दीर्घकालिक समाधान के लिए केंद्र सरकार द्वारा गठित एक उच्च स्तरीय समिति ने शुक्रवार को बिहार के जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की और केंद्र द्वारा राज्य में बाढ़ से निपटने के लिए उठाए जा रहे कदमों पर चर्चा की.

जल संसाधन विभाग (डब्ल्यूआरडी) द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, ‘‘पांच सदस्यीय समिति ने मंत्री और विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात की और राज्य में केंद्र द्वारा उठाए जा रहे कई उपायों पर चर्चा की.''

समिति के सदस्यों ने मंत्री को बाढ़ प्रबंधन एवं नियंत्रण के लिए केन्द्र सरकार द्वारा तैयार की गई विभिन्न परियोजनाओं के बारे में भी अवगत कराया. बैठक में बिहार के दो अन्य मंत्री अशोक चौधरी और बिजेन्द्र प्रसाद यादव भी शामिल हुए.

इससे पहले दिन में समिति के सदस्यों ने जद (यू) के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा से मुलाकात की. झा वर्तमान में पार्टी के राज्यसभा सदस्य हैं और पहले राज्य में जल संसाधन मंत्री थे.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
लेखक के बारे में
img
भाषा
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Flood In Bihar, Bihar Flood, Meeting On Flood In Bihar, Nitish Kumar
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com