विज्ञापन

VIDEO: शराब के खेप पकड़ने गई उत्पाद विभाग और रेल GRP आपस में भिड़ी, कटिहार स्टेशन पर ही चलने लगा मल्ल युद्ध

कटिहार में शराब की खेप की सूचना पर स्टेशन में छापेमारी के लिए पहुंचे उत्पाद विभाग टीम और रेल GRP टीम आपस में ही भिड़ गई.

VIDEO: शराब के खेप पकड़ने गई उत्पाद विभाग और रेल GRP आपस में भिड़ी, कटिहार स्टेशन पर ही चलने लगा मल्ल युद्ध
उत्पाद विभाग और रेल GRP की झड़प
Bihar News:

बिहार में शराब पर पूर्ण पाबंदी के बाद भी इसकी तस्करी अवैध रूप से खूब हो रही है. राज्य में शराब तस्करी के तरीके को लेकर काफी सुर्खियां रहती है. क्योंकि तस्कर हर बार नए तरीके से शराब की तस्करी की योजना बना रही है. हाल ही में रेल गाड़ियों में शराब तस्करी का मामला सामने आया था जो काफी चर्चा की विषय बनी हुई थी. ताजा मामला भी रेलवे में शराब की खेप को लेकर ही है, लेकिन रेलवे स्टेशन पर जो तस्वीर देखने को मिली है. वह काफी अजीबोगरीब है. यहां शराब की खेप पकड़ने आए अधिकारी ही आपस में भिड़ गए.

दरअसल, कटिहार में शराब की खेप की सूचना पर स्टेशन में छापेमारी के लिए पहुंचे उत्पाद विभाग टीम और रेल GRP टीम आपस में ही भिड़ गई. बताया जाता है कि जीआरपी पुलिस ने उत्पाद विभाग की टीम पर हमला कर दिया और दोनों में मल्ल युद्ध छिड़ गया. हालांकि इस मामले में अब अधिकारियों का बयान भी सामने आया है.

उत्पाद विभाग ने कहा मिसकम्युनिकेशन की वजह

उत्पाद अधीक्षक सुभाष सिंह ने बताया कि उनके विभाग को सूचना मिली थी कि हाटे बाजारे एक्सप्रेस ट्रेन से शराब के खेप उतारने वाली है. इसी सूचना पर जब उत्पाद विभाग के टीम रेड के लिए पहुंची तो जल्दबाजी में रेल पुलिस को सूचना नहीं दे पाने के कारण कुछ मिसकम्युनिकेशन की स्थिति में रेल पुलिस द्वारा उत्पाद विभाग के टीम को निशाना बनाया गया. इस मामले को लेकर रेल एसपी और डीसीपी से बातचीत हुई है. जिसमें कहा गया है कि आगे से आपसी कम्युनिकेशन के आधार पर रेड किया जाएगा.

वहीं रेल डीएसपी अरुण कुमार ने भी बताया कि सूचना नहीं मिलने के कारण गलतफहमी में ऐसा हुआ है. वैसे बाकी अन्य बिंदुओं पर भी जांच की जा रही है. 

हालांकि इस घटना के बीच एक सवाल जरूर है कि आखिर बंगाल से सटे बिहार के महत्वपूर्ण रेल जंक्शन कटिहार में अगर शराब की खेप उतरता है. दोनों विभाग शराब की खेप को जप्त करने की जगह आपस में ही मल युद्ध करने लगे तो ऐसे में बिहार में शराबबंदी को जमीनी स्तर पर लागू करने वाले जिम्मेदार विभाग के जिम्मेदारियां पर सवाल जरूर खड़ा होता है.

यह भी पढ़ेंः Bihar: शराब पकड़ने गई उत्पाद विभाग की टीम पर करवाया मधुमक्खियों का हमला, चल रहा था विदेशी शराब का कारोबार

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Katihar News, Bihar Liquor, Bihar Excise GRP Clash, Bihar News, Rail Police Clash With Excise Department
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com