विज्ञापन
This Article is From Sep 26, 2020

बिहार चुनाव : CM नीतीश कुमार से मिले पूर्व DGP गुप्तेश्वर पांडेय, JDU में जल्द शामिल होने के आसार

Bihar Election 2020: पूर्व डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय शनिवार को जनता दल यूनाइटेड के दफ्तर गए. उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात भी की.

बिहार चुनाव : CM नीतीश कुमार से मिले पूर्व DGP गुप्तेश्वर पांडेय, JDU में जल्द शामिल होने के आसार
Bihar Election Polls: नीतीश कुमार से मिले बिहार के पूर्व डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय
पटना:

बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Assembly Elections) की तारीखों का ऐलान होते ही राज्य में सियासत तेज हो गई है. बिहार के पूर्व पुलिस महानिदेशक (DGP) गुप्तेश्वर पांडेय (Gupteshwar Pandey) ने आज राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) से मुलाकात की. कहा जा रहा है कि गुप्तेश्वर पांडेय जल्द ही नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड (JDU) में शामिल होंगे. पूर्व डीजीपी के स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति (VRS) लेने के बाद से ही उनके जेडीयू ज्वाइन करने की खबरें आ रही थीं.

पूर्व डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय शनिवार को जनता दल यूनाइटेड के दफ्तर गए. उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात भी की, लेकिन अभी पार्टी में शामिल नहीं हुए हैं. हालांकि, कहा जा रहा है कि पांडेय जल्द ही नीतीश की पार्टी में शामिल होंगे. उनके विधानसभा का चुनाव लड़ने की संभावना जताई जा रही है. संवाददाताओं ने उसने जब यह पूछा किस क्षेत्र से लड़ने का फैसला किया है तो पूर्व डीजीपी ने कहा कि अभी कोई फैसला नहीं लिया है. 

माना जा रहा है कि गुप्तेश्वर पांडेय बक्सर से चुनाव लड़ सकते हैं. पिछले महीने पांडेय तब सुर्खियों में थे, जब उन्होंने सुशांत सिंह राजपूत मौत के केस में रिया चक्रवर्ती पर औकात से जुड़ी टिप्पणी की थी. गुप्तेशवर पहले पूर्व डीजी (महानिदेशक) नहीं है जो रिटायरमेंट के बाद सियासी पारी खेलने जा रहे हैं.

बिहार चुनाव: दो और पूर्व डीजी लड़ सकते हैं इलेक्शन, एक ने पिछले महीने ही थामा जेडीयू का दामन

31 जुलाई को डीजी (पुलिस भवन निर्माण) पद से रिटायर हुए 1987 बैच के आईपीएस अफसर सुनील कुमार ने भी राजनीति की राह पकड़ ली है. उन्होंने पिछले महीने 29 अगस्त को जेडीयू की सदस्यता भी ले ली. माना जा रहा है कि सुनील कुमार गोपालगंज से जेडीयू टिकट पर चुनाव लड़ेंगे. वह तेज-तर्रार दलित अधिकारी रहे हैं. उन्हें सीएम नीतीश कुमार के करीबी नेता लल्लन सिंह ने पार्टी की सदस्यता दिलाई.

वीडियो: राजनीतिक पारी पर गुप्तेश्वर पांडेय ने कहा, 'मैं शुरू से जनता का आदमी रहा हूं'

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gupteshwar Pandey Bihar Elections, Nitish Kumar, Bihar Election 2020
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com