विज्ञापन
This Article is From Jul 08, 2020

बिहार में पहली बार एक दिन में COVID-19 के 749 मामले आए सामने, मृतकों संख्या 100 पहुंची

Bihar Coronavirus Updates: बिहार में बुधवार को पहली बार एक दिन में कोविड-19 के 749 मामले सामने आए और इससे मरने वालों की संख्या बढ़कर 100 हो गई.

बिहार में पहली बार एक दिन में COVID-19 के 749 मामले आए सामने, मृतकों संख्या 100 पहुंची
Bihar Coronavirus Updates: बिहार में कोरोनावायरस से अब तक 100 लोगों ने गंवाई जान. (प्रतीकात्मक)
पटना :

Bihar Coronavirus Updates: बिहार में बुधवार को पहली बार एक दिन में कोविड-19 के 749 मामले सामने आए और इससे मरने वालों की संख्या बढ़कर 100 हो गई. स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के मुताबिक बिहार में बुधवार को कोरोनावायरस संक्रमण के 749 मामले सामने आए. इन 749 मामलों में पटना जिले में सबसे अधिक 235, बेगूसराय में 67, गोपालगंज में 61, भागलपुर में 50, नवादा में 36, मुंगेर में 24, पूर्णिया में 22, सिवान में 20, जहानाबाद में 18, मुजफ्फरपुर में 17, गया में 15, खगडिया एवं बक्सर में 14-14, सुपौल एवं मधेपुरा में 13—13,अरवल में 12 मामले शामिल हैं.

इन 749 मामलों में उत्तर प्रदेश के देवरिया जिला निवासी तथा झारखंड के गोड्डा निवासी एक-एक व्यक्ति भी शामिल हैं जिनके नमूने पटना में एकत्रित किये गए थे. बिहार में पिछले 24 घंटे के भीतर कोरोना वायरस संक्रमण के 749 नए मामले प्रकाश में आने के साथ प्रदेश में बुधवार को इसके कुल मामले बढ़कर 13274 हो गए.

बिहार में पिछले 24 घंटे के दौरान अररिया एवं भागलपुर जिले में एक व्यक्ति की मौत के साथ प्रदेश में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों की संख्या बढ़कर 100 हो गई. बिहार में अबतक 2,75,554 नमूनों की जांच की जा चुकी है और कोरोना वायरस संक्रमित 9541 मरीज ठीक हुए हैं. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bihar Coronavirus, Coronavirus, Bihar Corona Updates
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com