विज्ञापन
This Article is From Oct 11, 2018

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर पटना में JDU के कार्यक्रम में ही शख्स ने सरेआम फेंकी चप्पल, जानें क्या है वजह

बिहार के मुख्यमंत्री और जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार को पटना में एक कार्यक्रम के दौरान एक युवक के आक्रोश का सामना करना पड़ा

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर पटना में JDU के कार्यक्रम में ही शख्स ने सरेआम फेंकी चप्पल, जानें क्या है वजह
नीतीश कुमार पर चप्पल फेंकी
  • नीतीश कुमार पर शख्स ने फेंकी चप्पल.
  • शख्स का आरोप है कि उसे आरक्षण से दिक्कत है.
  • इस कार्यक्रम में प्रशांत कुमार भी मौजूद थे.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
पटना: बिहार के मुख्यमंत्री और जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार को पटना में एक कार्यक्रम के दौरान एक युवक के आक्रोश का सामना करना पड़ा. दरअसल, पटना में JDU की युवा शाखा की बैठक में एक युवक ने मुख्यमंत्री पर चप्पल फेंकी. पार्टी में हाल ही में शामिल हुए प्रशांत किशोर भी मुख्यमंत्री के साथ मंच पर मौजूद थे. CM पर चप्पल फेंकने वाले युवक चंदन को पुलिस ने हिरासत में ले लिया, और उसका कहना है कि वह आरक्षण का विरोधी है और अगड़ी जाति के लोगों के लिए भी आरक्षण की मांग करता है.

गुजरात में बसे बिहार के लोगों से नीतीश कुमार ने फिर की अपील- आप मज़बूती से वहां रहिए

बताया गया है कि पटना के बापू सभागार में चल रहे कार्यक्रम में प्रशांत किशोर पहली बार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ किसी कार्यक्रम के मंच पर मौजूद थे. मिली जानकारी के मुताबिक, चंदन बिहार के औरंगाबाद का रहने वाला है, और उसका कहना है कि उसे आरक्षण के कारण ही नौकरी नहीं मिल पा रही है, और वह इसी वजह से बेरोज़गार है. वैसे, घटना के बाद JDU के छात्र विंग के सदस्यों ने चंदन की पिटाई भी कर दी थी. हालांकि, इसके बाद पुलिस ने उस शखस को हिरासत में ले लिया.
 
s3pmlqtoनीतीश कुमार पर चप्पल फेंकने वाले की कार्यकर्ताओं ने की पिटाई

गुजरात की भीड़ से भागते यूपी-बिहार के लोग, यूपी-बिहार की भीड़ से कहां कहां भागें लोग
 
ush1531gछात्र जदयू की बैठक में शामिल हुए नीतीश कुमार

इससे पूर्व भी कुछ साल पहले नीतीश कुमार पर एक युवक ने उनके जनता दरबार में चप्पल चलाया था. उस घटना के बाद नीतीश ने कहा था कि वह अभी भी उस कुर्ते को संभाल कर रखा है. बता दें कि हाल के दिनों में पूरे बिहार में दलित ऐक्ट को लेकर एनडीए नेताओं को जगह जगह काला झंडा दिखाया जा रहा है. लेकिन कभी भी चप्पल जूता चलाने की घटना नहीं हुई हैं. बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर चप्पल फेंके जाने की यह पहली घटना है.

VIDEO: मिशन 2019: गुजरात में किसकी साजिश?

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com