तेजस्वी यादव (फाइल फोटो)
पटना:
बिहार में अररिया लोकसभा सीट और जहनानाबाद और भभुआ विधानसभा सीट पर उप चुनाव के लिए चुनाव प्रचार आज ख़त्म होगा. इस उपचुनाव के लिए बिहार पूरी तरह से तैयार है. मगर यह चुनाव मुख्यमंत्री नीतीश बनाम विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव माना जा रहा है. यह चुनाव तेजस्वी बनाम नीतीश कुमार की लड़ाई है.
भले मुख्य मंत्री और जनता दल यूनाइटेड अध्यक्ष नीतीश कुमार की पार्टी ने मात्र एक जहानाबाद सीट पर अपना उम्मीदवार खड़ा किया हो, लेकिन हेलिकॉप्टर से नीतीश कुमार ने अररिया और जहानाबाद में दो-दो जन सभाओं के अलावा भभुआ में एक सभा संबोधित की. नीतीश ने हर जगह पर अपने गठबंधन के उम्मीदवार के लिए एक आधार पर वोट मांगा.
इस चुनाव का महत्व इसी बात से लगाया जा सकता है कि उपमुख्य मंत्री सुशील मोदी हर सभा में ना केवल मौजूद रहे बल्कि इन चुनावों का महत्व कुछ ऐसे बताया कि ये चुनाव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह का भी है.
वहीं तेजस्वी अररिया में तीन दिन रुक कर अपने प्रत्याशी सरफ़राज़ आलम के पक्ष में कई सभाएं कीं. वहीं जहानाबाद में भी वो लगातार दो दिन रुके. तेजस्वी ने नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि वह चोर दरवाजे से मुख्यमंत्री बन कर आए हैं. उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय जनता दल को उम्मीद है कि पूर्व मुख्य मंत्री जीतन राम माझी के आने के बाद उनके जनधार में बढ़ोतरी हुई है.
VIDEO : बिहार उपचुनाव में नीतीश बनाम तेजस्वी की जंग, प्रचार का आखिरी दिन

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं