Bihar News: बिहार के बेगूसराय में अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हैं कि अब वे कानून के रखवालों को भी निशाना बनाने से नहीं चूक रहे हैं. तेघड़ा थाना क्षेत्र के बरौनी-2 गांव में ड्यूटी पर जा रहे एक चौकीदार को बदमाशों ने बीच सड़क पर बेरहमी से लात-घूंसों से पीटा. इस घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है.
मिली जानकारी के अनुसार, तेघड़ा थाना में तैनात चौकीदार राहुल कुमार 31 मई 2026 की रात सरकारी काम से स्कूटी पर सवार होकर नोटिस तामिला करवाने जा रहे थे. इसी दौरान गांव के ही शुभम कुमार और उसके 6-7 साथियों ने उन्हें रास्ते में घेर लिया. आरोपियों ने न केवल गाली-गलौज की, बल्कि चौकीदार को स्कूटी से गिराकर लात-घूंसों से बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया. वहां से गुजर रहे करीब एक दर्जन लोगों ने बीच-बचाव कर चौकीदार की जान बचाई.
रंजिश के चलते हुई वारदात
पीड़ित चौकीदार राहुल ने थाने में प्राथमिकी दर्ज करवाई है. उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्व में दर्ज एक मामले में पुलिस की छापेमारी से नाराज होकर बदमाशों ने उन पर जानलेवा हमला किया. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी शुभम कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.
जांच में जुटी पुलिस
घटना पर हेड क्वार्टर डीएसपी निखिल कुमार ने कहा कि चौकीदार और आरोपियों के बीच आपसी रंजिश की बात सामने आई है. पुलिस हर पहलू की गहनता से जांच कर रही है.
यह भी पढ़ें-
भारत-पाक बॉर्डर से 15 KM तक अतिक्रमण पर होगी कार्रवाई, जैसेलमेर के 41 गांवों का बनेगा सिक्योरिटी मैप
राजस्थानः बीजेपी विधायक पर जानलेवा हमला, स्कॉर्पियो और कैंपर ने फॉर्च्यूनर को सामने से मारी टक्कर
छेड़खानी केस में बेल नहीं मिली तो 2 लोगों को मार डाला, घर से 2 लाशें उठाने की कोर्ट में दी थी धमकी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं