विज्ञापन

बिहार: मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला...पड़ोसी किरायेदार ने किया दरिंदगी का प्रयास, लोगों ने जमकर कूटा

बिहार के सहरसा में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है. यहां एक शादी समारोह में आई महिला से दुष्कर्म की कोशिश की गई. ग्रामीणों ने आरोपी को रंगेहाथ पकड़कर उसकी जमकर धुनाई कर दी. सहरसा से कन्हैया जी की रिपोर्ट

बिहार: मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला...पड़ोसी किरायेदार ने किया दरिंदगी का प्रयास, लोगों ने जमकर कूटा

Bihar Crime News: बिहार के सहरसा में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है. यहां एक शादी समारोह में आई महिला से दुष्कर्म की कोशिश की गई. यह सनसनीखेज मामला सदर थाना क्षेत्र के पटुआहा (वार्ड नंबर 21) का है. जहां महिषी निवासी एक 50 वर्षीय महिला अपने चचेरे भतीजे की शादी में शामिल होने पटुआहा आई थी.

इस समय घर में खुशियों का माहौल था और अधिकतर पुरुष सदस्य बारात गए हुए थे. इसी सूनेपन का फायदा पड़ोस में किराए पर रहने वाले युवक शैंपू सिंह ने उठाया. अगली सुबह जब महिला मॉर्निंग वॉक के लिए निकली, तो आरोपी ने उसे जबरन खींच लिया और दुष्कर्म का प्रयास करने लगा.

शोर मचाने पर दौड़े ग्रामीण

महिला की बहादुरी और उसके शोर मचाने की वजह से उसकी आबरू बच सकी. चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और आरोपी को रंगेहाथ धर दबोचा. गुस्साए ग्रामीणों ने आरोपी को एक कमरे में बंद कर दिया और पुलिस को सूचना दी. जब पुलिस आरोपी को ले जाने लगी, तब भीड़ का गुस्सा फूट पड़ा और लोगों ने पुलिस के सामने ही आरोपी को जमकर पीटा.

पुलिस को निकालनी पड़ी पिस्टल

हालात इतने बेकाबू हो गए कि भीड़ आरोपी को पुलिस की हिरासत से छीनकर खुद सजा देना चाहती थी. स्थिति बिगड़ती देख पुलिस को अपनी सुरक्षा और आरोपी को ले जाने के लिए पिस्टल निकालनी पड़ी. काफी मशक्कत के बाद पुलिस आरोपी को सुरक्षित थाने पहुंचा पाई. एसडीपीओ आलोक कुमार ने बताया कि आरोपी हिरासत में है और मामले की गहन जांच की जा रही है. इलाके में अभी भी तनावपूर्ण शांति बनी हुई है.

यह भी पढ़ें- 

अजमेर दरगाह में 'शिव मंदिर' विवाद में किसका सुना जाएगा पक्ष? 12 याचिकाओं पर बहस के बाद कोर्ट का फैसला सुरक्षित

'कोई मेरा पीछा कर रहा है...', जोधपुर में पूर्व सांसद मानवेंद्र सिंह जसोल का बड़ा खुलासा, रिफाइनरी में 'घटिया क्वालिटी' पर भी दिया बयान

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Saharsa News.Bihar Crime .Women Safety .Bihar Police .Crime Alert .Saharsa Police
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com