बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Assembly Polls) से पहले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) में पड़ी फूट अब आक्रामक आरोप-प्रत्यारोप के दौर में पहुंच गयी है. दिल्ली से लेकर पटना तक भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेता लोक जनशक्ति पार्टी (LJP) के उम्मीदवारों को वोट कटवा कहने लगे हैं. शुक्रवार को केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर के अलावा रविशंकर प्रसाद, बिहार के प्रभारी देवेंद्र फडणवीस, उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी और भूपेंद्र यादव ने एक स्वर में चिराग पासवान (Chirag Paswan) पर अपने-अपने बयान के मार्फ़त हमला बोला और खुलकर उनके उम्मीदवारों को वोट कटवा कह डाला.
लोजपा का कहना है कि उनके ख़िलाफ़ भाजपा नेताओं की बयानबाजी नीतीश कुमार (Nitish Kumar) के दबाव में की जा रही है. भाजपा नेताओं का कहना है कि चिराग पासवान की बातों में सच्चाई हो सकती है. उनके अनुसार ये बात किसी से छिपी नहीं है कि नीतीश कुमार अपने ऊपर हर दिन चिराग पासवान की आलोचना से काफ़ी ख़फ़ा हैं और उन्हें लगता है कि ऐसा भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व के शह के बिना नहीं हो सकता.
-
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit : क्या AI छीन लेगा नौकरियां? माइक वॉल्श ने दिया चौंकाने वाला जवाब -
NDTV World Summit 2026: Asian Games में कैसे जीते 2 Gold Medal? Shooter Neeru Dhanda ने बताया -
AI न नौकरी खाएगा, न इंसानों की जगह लेगा... NDTV World Summit में माइक वॉल्श ने बता दिया AI का फ्यूचर -
महंगाई, GDP और AI पर RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा का बड़ा बयान, आम आदमी को कितनी राहत? -
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रहीं वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब -
AI पर भारत में आएगा कानून, NDTV World Summit में बोले अश्विनी वैष्णव- चंद हफ्तों में आएगा कंसल्टेशन पेपर
भाजपा के नेता यह भी मानते हैं कि शुरू में जो उनका आकलन था कि चिराग केवल जनता दल यूनाइटेड (JDU) के प्रत्याशियों के ख़िलाफ़ उम्मीदवार उतारकर नीतीश कुमार के अधिक से अधिक प्रत्याशियों की हार सुनिश्चित करेंगे, लेकिन अब उनके फीडबैक में इसका उल्टा संकेत मिल रहा है.
पार्टी के कई जिला इकाइयों से प्राप्त सूचना के अनुसार, जनता दल यूनाइटेड के नेता और उनके परंपरागत वोटर चिराग़ के आक्रामक बयानों के लिए BJP को ज़िम्मेदार मानते हैं. इसका असर प्रचार अभियान में भी देखने को मिल रहा है, जहां उनका रवैया काफ़ी उदासीन है.
इसके अलावा, चिराग पासवान ने सार्वजनिक रूप से जब यह कहना शुरू किया है कि उन्होंने जो भी क़दम उठाया है केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष JP नड्डा को इसके बारे में विस्तार से बताया था तो बिहार भाजपा नेताओं को लगने लगा कि इसका एक ग़लत संदेश ज़मीनी स्तर पर जाएगा. इसलिए वो तत्काल डैमेज कंट्रोल में जुट गए और चिराग पासवान के ख़िलाफ़ आक्रामक तेवर अपनाया.
शुक्रवार को दिल्ली से पटना तक नेताओं ने एक स्वर में उनके ऊपर हमला बोला और अभी तक मीडिया द्वारा बार-बार सवाल पूछे जाने पर कि चिराग पासवान के क़दम पर आपने कभी कुछ ट्वीट नहीं किया. पहली बार शुक्रवार को भूपेंद्र यादव ने ट्वीट कर चिराग पासवान के क़दम की आलोचना की.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं