विज्ञापन
This Article is From May 08, 2017

बिहार : जयमाला के बाद दूल्हे की गोली मारकर हत्या, किसी की अबतक गिरफ्तारी नहीं

बिहार के भोजपुर जिला के जगदीशपुर थाना अंतर्गत पीलापुर गांव में शनिवार को देर रात्रि जयमाला के तुरंत बाद एक दुल्हे की अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर फरार हो गए.

बिहार : जयमाला के बाद दूल्हे की गोली मारकर हत्या, किसी की अबतक गिरफ्तारी नहीं
प्रतीकात्मक तस्वीर
भोजपुर: बिहार के भोजपुर जिला के जगदीशपुर थाना अंतर्गत पीलापुर गांव में शनिवार को देर रात्रि जयमाला के तुरंत बाद एक दुल्हे की अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर फरार हो गए. पुलिस अधीक्षक क्षत्रनील सिंह ने रविवार को बताया कि मृतक का नाम सुधीर कुमार है जिन पर शनिवार को देर रात्रि जयमाला के बाद अज्ञात अपराधियों द्वारा की गई गोलीबारी में उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई.

उन्होंने बताया कि इस मामले में मृतक के चचेर भाई आजाद सिंह के बयान पर स्थानीय थाना में अज्ञात अपराधियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है.

जगदीशपुर थाना अध्यक्ष बी एन चौधरी ने बताया कि पीलापुर गांव निवासी सुदेश्वर महतो के घर कल जगदीशपुर प्रखंड के उतरदाहा गांव निवासी सुधीर कुमार की बारात आ थी. बारात के पहुंचने पर द्वारपूजा और जयमाला सहित अन्य रस्म संपन्न होने के बाद दूल्हे को गाड़ी पर बैठाने के लिए दो युवक उन्हें साथ ले जा रहे थे तभी अज्ञात हमलावर द्वारा उनपर गोलीबारी की गयी.

उन्होंने बताया कि जयमाला स्थल से करीब 150 मीटर की दूरी पर दूल्हे की गाड़ी खडी थी तथा वहां हल्का अंधेरा था जिसका लाभ उठाकर पूर्व से घात लगाए हमलावर दूल्हे की पीठ में पिस्तौल सटाकर गोली मारकर फरार हो गया.

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bihar, Groom, Shot Dead
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com