विज्ञापन
This Article is From Mar 04, 2020

बिहार: सांप काटने से मौत पर 5 लाख मुआवजे का प्रावधान, 5 साल से कोई दावा नहीं

बिहार में सांप काटने से किसी भी व्यक्ति की मौत के बाद वन एवं पर्यावरण विभाग द्वारा पीड़ित परिवार को पांच लाख रुपये देने का प्रावधान है.

बिहार: सांप काटने से मौत पर 5 लाख मुआवजे का प्रावधान, 5 साल से कोई दावा नहीं
प्रतीकात्मक तस्वीर
पटना:

बिहार में सांप काटने से किसी भी व्यक्ति की मौत के बाद वन एवं पर्यावरण विभाग द्वारा पीड़ित परिवार को पांच लाख रुपये देने का प्रावधान है, लेकिन पांच साल से किसी भी शख्स ने इसके लिए दावा नहीं किया है. बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने मंगलवार को बिहार विधानसभा में भाजपा विधायक संजय सरावगी के पूछे गए प्रश्न का जवाब देते हुए कहा कि सांप को वन्यप्राणी की श्रेणी में रखा गया है. वन्य प्राणियों के काटने से मौत के मामले में वन पर्यावरण विभाग के द्वारा पांच लाख रुपये के मुआवजे का प्रावधान पहले से ही है. यह सांप के काटने से हुई मौत पर भी लागू है, लेकिन, मुआवजे के लिए सर्पदंश के शिकार व्यक्ति का पोस्टमार्टम होना जरूरी है.

बिल में घुसकर सांप ने किया पक्षी के बच्चों पर अटैक तो गुस्से में मां ने किया ऐसा पलटवार, देखें Viral Video

बिहार विधानसभा के बजट सत्र में मंगलवार को सूबे में सांप काटने से मौत पर सरकारी मुआवजे का मुद्दा उठाया. प्रश्नोत्तर काल के दौरान भाजपा विधायक संजय सरावगी ने यह मुद्दा सदन के पटल पर रखा. इसके बाद उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने सदन को बताया कि सांप को वन्यप्राणी की श्रेणी में रखा गया है. 

कुएं में गिर गए थे तीन कुत्ते के बच्चे, अंदर मंडरा रहे थे सांप, डरकर भागे लोग तो पुलिस ने किया ऐसा...

वन्यप्राणियों के काटने से मौत के मामले में वन पर्यावरण विभाग के द्वारा पांच लाख रुपये के मुआवजे का प्रावधान पहले से ही है. यह सांप के काटने से हुई मौत पर भी लागू है. मुआवजे के लिए सर्पदंश के शिकार व्यक्ति का पोस्टमार्टम होना जरूरी है. इसके बाद राजद विधायक राहुल तिवारी और भोला यादव ने मुआवजे के इस प्रावधान को लेकर जागरूकता अभियान चलाने की बात कही.

Video:सांप काटने का सस्ता इलाज

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bihar, Snake Bite, 5 Lakh Compensation
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com