विज्ञापन

ब‍िहार: 16 साल के भतीजे को चाची से हुआ प्‍यार, दोनों ने खा ल‍िया चूहे मारने वाली दवा 

चाचा कमाने के ल‍िए पुणे गया था. गांव में चाची पर‍िवार के साथ रहती थी. इसी दौरान उसके भतीजे का चाची से नजदीक‍ियां बढ़ गई. 

ब‍िहार: 16 साल के भतीजे को चाची से हुआ प्‍यार, दोनों ने खा ल‍िया चूहे मारने वाली दवा 
चाची और भतीजे को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

गोपालगंज में अजब प्रेम की गजब कहानी सामने आई है. भोरे के एक गांव में 16 साल के एक लड़के को अपनी उम्र से 9 साल बड़ी चाची से प्यार हो गया. प्यार इस कदर परवान चढ़ा कि रिश्तों की परवाह किए बिना ही दोनों एक दूसरे के साथ शादी करने और एक साथ जीने मरने की कसमें खाने लगे. जब इसकी भनक परिवार वालों को लगी तो कहानी खौफनाक हो गई.

पति कमाने पुणे गया था 

16 साल का भतीजे का नाम सोनू (काल्पनिक) है. जबकि, उसकी 25 वर्षीय चाची का नाम रानी (काल्पनिक)है. रानी की शादी दिसंबर 2025 को व‍िनोद से हुई थी. विनोद शादी के 6 महीने तक अपनी पत्नी के साथ गांव में ही रहा, लेकिन 6 महीने बाद पति विनोद कमाने के लिए पुणे चला गया. 

भतीजे का चाची से बढ़ी नजदीकियां 

चाचा के पुणे जाने के बाद सोनू घर में ही ज्यादा वक्त बिताता था, जिसकी वजह से भतीजे का अपनी ही चाची से नजदीकियां बढ़ने लगी. इसकी भनक घर वालों और आस पड़ोस को लगी, तो घर वालों ने इस रिश्ते को लेकर दोनों को समझाने की कोशिश की.

बताया जाता है कि बात जब नहीं बनी तब घरवालों ने व‍िनोद को पुणे से घर वापस बुलाया, और उन्हें इस चाची भतीजे के अवैध रिश्ते की जानकारी दी. फिर मंगलवार को अचानक भतीजे ने अपनी चाची और चाचा को कमरे में अकेले एक साथ देख लिया, जिससे वह चाची से नाराज हो गया. चूहे मारने की दवा खाकर खुदकुशी की कोशिश. 

चूहे मारने वाली दवा खा लिया 

भतीजे के प्यार में पागल चाची ने भी चूहे मारने वाली दवा खाकर खुदकुशी की कोशिश की. दोनों को गंभीर हालत में सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया है, जहां दोनों की हालत नाजुक बनी हुई है. बहरहाल इस मामले में परिजन कुछ भी बोलने के लिए तैयार नहीं है. समाज में लोग इस रिश्ते को लेकर तरह तरह की बातें कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें: आवारा कुत्तों ने निभाया 'नमक का हक', मालकिन का शव ढूंढकर पुलिस को घटना स्थल तक पहुंचाया

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bihar, Nephew Falls In Love With Aunt, Both Attempt Suicide, Gopalganj
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com