विज्ञापन
This Article is From May 02, 2018

बिहार : जहानाबाद में लड़की से छेड़छाड़ के मामले में 11 गिरफ्तार, सात नाबालिग

पुलिस ने बुधवार को तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया, वारदात में कुल 13 लोग थे शामिल

बिहार : जहानाबाद में लड़की से छेड़छाड़ के मामले में 11 गिरफ्तार, सात नाबालिग
बिहार के जहानाबाद में एक लड़की से छेड़छाड़ की घटना का वीडियो वायरल हो गया था.
  • गिरफ्तार किए गए सभी आरोपी भरथुआ गांव के निवासी
  • दो आरोपी अभी भी पुलिस की पहुंच से बाहर
  • छेड़छाड़ की घटना का वीडियो हुआ था वायरल
पटना: नाबालिग लड़की से छेड़खानी और इस घटना का वीडियो वायरल होने के मामले में अब तक 11 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने आज तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया. इन तीन आरोपियों में से दो आरोपी नाबालिग हैं.

गिरफ्तार किए गए सभी आरोपी भरथुआ गांव के रहने वाले हैं. यह गांव काको थानाक्षेत्र के अंतर्गत आता है. एसपी मनीष कुमार ने प्रेस को बताया कि गिरफ्तार किए गए 11 में से 7 आरोपी नाबालिग हैं. दो आरोपी अभी भी पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं. इस वारदात में कुल 13 आरोपी शामिल थे.

VIDEO : छेड़छाड़ का वीडियो वायरल

बिहार के जहानाबाद में एक लड़की से कथित रूप से छेड़छाड़ की घटना का वीडियो पिछले सप्ताह सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था. यह घटना पिछले शनिवार को तब सामने आई जब एक आरोपी द्वारा शूट की गई वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थी.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Molestation Of Girl
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com