विज्ञापन

एक पति को छोड़ दूसरे से की शादी, शौक ऐसे कि बनी कॉल गर्ल; अब होटल में पकड़ी गई महिला

एक पति को छोड़ दूसरे पति से शादी करने वाली महिला जब होटल में युवक के साथ महिला पकड़ी गई तो उसने पति को फोन करके कहा कि मैं होटल में हूं और पुलिस के चक्कर में फंस गई. अब वह पत्नी का जमानत कराने के लिए चक्कर लगा रहा है.

एक पति को छोड़ दूसरे से की शादी, शौक ऐसे कि बनी कॉल गर्ल; अब होटल में पकड़ी गई महिला
जिस्म के धंधे में शामिल महिला समेत 3 गिरफ्तार

बिहार के बेगूसराय जिले में जिस्म के धंधे में पकड़ी गई एक महिला की ऐसी कहानी सामने आई है, जिसने हर किसी को चौंका दिया है. महिला महंगे शौक और लक्जेरियस लाइफ जीने के लिए जिस्म के धंधे में कूद गई. एक बच्चे की मां कॉल गर्ल बनकर ऑन डिमांड बिहार के अलग-अलग जिलों में जाती थी. यह महिला बंगाल की रहने वाली है और बेगूसराय के एक होटल में ग्राहक के साथ पकड़ी गई है. जानकारी के अनुसार, अपने शौक पूरा करने के लिए महिला अपने पहले पति को भी छोड़ चुकी थी.

होटल में देह व्यापार की मिली थी सूचना

दरअसल, यह कहानी है कि एक बच्चे के मां के कॉल गर्ल बनने की, जिसने करीब 2 साल पहले दूसरी शादी की और जब दूसरे पति से भी उसके महंगे शौक पूरे नहीं हुए तो वह कॉल गर्ल बन गई. पुलिस ने बताया कि इनपुट मिला था कि बेगूसराय जिला मुख्यालय में सुभाष चौक के समीप स्थित गणपति होटल में देह व्यापार का काम धड़ल्ले से होता है. यहां बाहर से कॉल गर्ल बुलाई जाती हैं और लोग पैसा के बल पर अपनी हवस पूरी करते हैं. सूचना पर सदर एसडीओ अनिल कुमार, डीएसपी आनंद कुमार पांडेय महिला मजिस्ट्रेट और महिला थाना के साथ होटल पहुंचे. सभी रूम की तलाशी लेने पर एक कमरे से एक महिला-पुरुष को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा गया.

5 साल पहले बंगाल के युवक से की थी शादी 

सर्च करने के दौरान कमरा और डस्टबिन से आपत्तिजनक सामान भी मिला. दोनों को पकड़ने के बाद प्रशासन की टीम जब काउंटर पर पहुंची और रजिस्टर चेक किया तो इन दोनों की एंट्री नहीं मिली. इसके बाद काउंटर पर मौजूद एक स्टाफ को पकड़ लिया गया. पुलिस ने देह व्यापार के मामले में कॉल गर्ल, उसके ग्राहक विक्की कुमार और होटल के एक स्टाफ सोना कुमार को गिरफ्तार कर लिया है. पूछताछ में महिला ने जो खुलासे किए, वह काफी चौंकाने वाला है. महिला की शादी करीब 5 वर्ष पहले पश्चिम बंगाल के उत्तर परगना जिला स्थित दतपुकर थाना क्षेत्र के बारहसात के रहने वाले उत्तम विश्वास के साथ हुई, जिससे एक बच्चा भी पैदा हुआ.

फिर 2 साल पहले पटना के युवक की लव मैरिज

करीब ढाई साल पहले वह एक शादी समारोह पटना आई थी. इसी में उसकी मुलाकात राहुल नाम के एक युवक से हो गई, दोनों में नंबर का आदान-प्रदान हुआ तो लंबी बातें होने लगी. इसके बाद करीब 2 साल पहले महिला अपने बच्चे के साथ भाग कर पटना आ गई और लव मैरिज कर राहुल के साथ रहने लगी. घर वालों के डर से राहुल ने उसे मंदिरी गली स्थित घर में नहीं रखा, बल्कि पटना में ही जीरोमाइल के नजदीक एक किराए के कमरे में रखने लगा. महिला ने सोचा था कि पहले पति ने उसके शौक को पूरा नहीं किया, दूसरे पति के साथ वह शौक पूरा करेगी, लेकिन राहुल भी मात्र 14 हजार कमाता था, जिससे उसे सभी शौक पूरा करना संभव नहीं था.

इसी दौरान वह सोशल मीडिया के माध्यम से एक महिला के संपर्क में आई और उसने इसे अपने झांसे में ले लिया. नए-नए महंगे कपड़े और अच्छे ब्रांड का एंड्राइड मोबाइल का शौक पूरा करने के लिए महिला उसके झांसे में आ गई और करीब 1 साल से कॉल गर्ल का काम करने लगी. पति काम पर जाता था तो इधर वह अपने धंधे में लग जाती थी. पटना से बाहर जाने के लिए वह अलग-अलग तरह का बहाना बनाती थी. शनिवार को एक ग्राहक से बेगूसराय के होटल में मिलने की डील हुई तो उसने अपने पति को दोस्त के साथ बाहर जाने की बात कही.

पुलिस ने पकड़ा तो पति किया फोन

पति ने काफी रोका, लेकिन बच्चे को छोड़ दिया और पति से झगड़ा कर शनिवार की शाम में बेगूसराय आ गई. यहां पहले से तय जगह सुभाष चौक के समीप स्थित गणपति होटल पहुंची. जहां वह पटना जिला की बख्तियारपुर के थाना क्षेत्र स्थित सरैया गांव के रहने वाले विजय तांती के पुत्र विक्की कुमार नाम के ग्राहक के साथ कमरे में बंद हो गई. रविवार को पुलिस अचानक छापेमारी करने उसके कमरे में पहुंची, तब उसने अपने पति राहुल को फोन करके कहा कि मैं गणपति होटल में हूं और पुलिस के चक्कर में फंस गई.

राहुल जब बेगूसराय पहुंचा तब उसे पूरे घटनाक्रम की मिली. अब वह पत्नी का जमानत कराने के लिए चक्कर लगा रहा है. वही इस संबंध में सदर-वन डीएसपी आनंद कुमार पांडेय ने बताया कि सुभाष चौक के पास स्थित होटल गणपति में ह्यूमन ट्रैफिकिंग का काम करने की सूचना मिली थी. बाहर से महिलाओं को बुलाकर अवैध कारोबार कराया जाने की सूचना के आधार पर छापेमारी की गई तो होटल के रिकॉर्ड में कई तरह की विसंगति पाई गई. एंट्री नहीं किया गया था. एक महिला और उसके कस्टमर को पकड़ा गया, उसकी भी एंट्री होटल के रजिस्टर में नहीं थी. आपत्तिजनक सामान युवक-युवती के कमरे से बरामद किया गया है. तीन लोगों को हिरासत में लेकर लिया गया है. ह्यूमन ट्रैफिकिंग स्पष्ट रूप से पाई गई है.

यह भी पढे़ं-

पत्नी के अवैध संबंध ने लिखी मर्डर की स्क्रिप्ट, जिस लोको पायलट भाई ने घर बसाया; उसी की ले ली जान

बिहार: पहले की दरिंदगी, फिर शरीर के किए टुकड़े-टुकड़े... सड़क किनारे थैले में मिला महिला का बॉडी पार्ट

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com