बिहार की सियासत में एक बार फिर बड़ा उलटफेर देखने को मिला है. बांकीपुर उपचुनाव को लेकर जनशक्ति जनता दल (जेजेडी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव ने बड़ा ऐलान करते हुए प्रशांत किशोर को अपना पूरा समर्थन देने की घोषणा कर दी है. इस फैसले से राज्य की राजनीतिक सरगर्मी काफी तेज हो गई है. बांकीपुर सीट पर शुरू से ही राजनीतिक खींचतान बनी हुई थी.
तेज प्रताप यादव की पार्टी जेजेडी से वीणा मानवी चुनावी मैदान में उतरने वाली थीं और वे क्षेत्र में लंबे समय से सक्रिय भी थीं. उनका मजबूत महिला वोट बैंक भी माना जा रहा था. हालांकि, तकनीकी कारणों से उनका नामांकन रद्द हो गया. पार्टी का कोई उम्मीदवार मैदान में न होने के कारण तेज प्रताप यादव ने रणनीतिक कदम उठाते हुए प्रशांत किशोर के समर्थन का ऐलान किया.
"भाजपा किसी भी कीमत पर नहीं जीतनी चाहिए"
तेज प्रताप यादव ने बातचीत के दौरान बताया कि प्रशांत किशोर से उनकी सुबह फोन पर बातचीत हुई थी. उन्होंने उनके बयान का जिक्र करते हुए कहा, "प्रशांत किशोर जी से सुबह मेरी बात हुई. उन्होंने मुझे फोन किया और कहा कि भाजपा वहां से किसी भी कीमत पर नहीं जीतनी चाहिए, क्योंकि पूरे देश की यही मांग है."
Patna, Bihar: On the Bankipur bypoll, Janshakti Janata Dal (JJD) National President Tej Pratap Yadav says, "We have decided that our party, the Janshakti Janata Dal (JJD), will fully support Prashant Kishor in the Bankipur bypoll. He has been raising people's issues and is… pic.twitter.com/fKGV5jIg5b
— IANS (@ians_india) July 24, 2026
तेज प्रताप ने आगे कहा, "हमने तय किया है कि हमारी पार्टी, जनशक्ति जनता दल (JJD), बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर का पूरा समर्थन करेगी. वे लोगों के मुद्दे उठा रहे हैं और जनता तक पहुंच रहे हैं. यह किसी एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि पूरी पार्टी और संगठन का फ़ैसला है. हमने मिलकर उनकी जीत का समर्थन करने का निर्णय लिया है."
शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था पर सरकार को घेरा
देश के ज्वलंत मुद्दों और युवाओं के प्रदर्शन का समर्थन करते हुए तेज प्रताप यादव ने कहा, "जिस तरीके से हमारे नौजवान, छात्र-छात्राएं देशभर में आंदोलन छेड़े हुए हैं, मैं उसका समर्थन भी करता हूं. साथ ही, जिस तरीके से पढ़ने-लिखने वाले लोग, नौजवान, महिला, पुरुष, सभी लोग घर छोड़कर जंतर-मंतर पर धरना दिए हुए हैं, वह किसके लिए दिए हुए हैं, उस धरने का क्या प्रयोजन है? उनकी जो मांग है, जैसे नीट में पेपर लीक हो गया. शुरू से बिहार में भी एग्जाम होता है तो पेपर लीक होता है, लेकिन सरकार इस पर कार्रवाई नहीं करती है.
पटना, बिहार: जनशक्ति जनता दल (जेजेडी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव ने कहा, "बांकीपुर उपचुनाव में शुरू से ही और अभी तक ताना-तानी थी कि किसकी सीट आएगी, कौन जीत रहा है, कौन क्या कर रहा है। हम लोगों और हमारे दल के लोगों ने यह तय किया है कि किसको सपोर्ट करना है। हम प्रशांत… pic.twitter.com/JigEe7aKve
— IANS Hindi (@IANSKhabar) July 24, 2026
उन्होंने आगे कहा कि शिक्षा व्यवस्था पूरी तरीके से खराब है. स्वास्थ्य व्यवस्था भी भगवान भरोसे चल रही है. उसको लेकर लोगों ने मार्च निकाला है..." उन्होंने यह भी कहा कि वे बचपन से देख रहे हैं कि बांकीपुर पारंपरिक रूप से भाजपा का गढ़ बना हुआ है, लेकिन अब जनता बदलाव चाहती है और इस बार चुनावी समीकरण पूरी तरह बदलेंगे.
यह भी पढ़ें-
केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू का इस्तीफा, राष्ट्रपति ने तत्काल प्रभाव से किया स्वीकार
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं