विज्ञापन
This Article is From Jul 29, 2018

बिहार : पटना की जीवनरेखा मानी जाने वाली बेली रोड बारिश से धंसी, CM नीतीश ने किया निरीक्षण

बिहार की राजधानी पटना में भारी बारिश के कारण रविवार को एक सड़क का एक बड़ा हिस्सा धंस गया.

बिहार : पटना की जीवनरेखा मानी जाने वाली बेली रोड बारिश से धंसी, CM नीतीश ने किया निरीक्षण
बेली रोड बारिश के कारण धंसी
  • पटना में जबरदस्त बारिश का असर
  • बेली रोड बारिश से धंसी
  • CM नीतीश ने किया निरीक्षण
पटना: बिहार की राजधानी पटना में भारी बारिश के कारण रविवार को एक सड़क का एक बड़ा हिस्सा धंस गया. जिला प्रशासन के एक अधिकारी ने कहा कि शनिवार से लगातार हो रही भारी बारिश के कारण पटना की जीवनरेखा मानी जाने वाली, बेली रोड धंस गई और कई इलाकों में पानी भर गया. पुलिस अधिकारियों के अनुसार, सड़क के धंस जाने के कारण मार्ग को बंद कर दिया गया, जिसके बाद हड़ताली मोड़ और शेखपुरा के बीच यातायात बुरी तरह बाधित हुआ. 
 
5pavu1eo
बारिश के कारण रविवार को एक सड़क का एक बड़ा हिस्सा धंस गया

यह भी पढ़ें: तेजस्वी ने ताबड़तोड़ ट्वीट कर नीतीश सरकार को घेरा, ‘इन्हें रेप के आरोपी समाज सेवक लगते हैं, शर्म करो’

घटना को गंभीरता से लेते हुए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने कैबिनेट सहयोगियों और शीर्ष अधिकारियों के साथ उस स्थान का दौरा किया. अधिकारियों ने कहा, "नीतीश कुमार ने उस जगह का निरीक्षण किया, जहां सड़क धंस गई है और अधिकारियों को जल्द से जल्द यातायात बहाल करने का निर्देश दिया." 
 
ricbmbng
नीतीश कुमार ने अपने कैबिनेट सहयोगियों और शीर्ष अधिकारियों के साथ उस स्थान का दौरा किया.

VIDEO: भारी बारिश से पटना का बुरा हाल, NMCH के आईसीयू में घुसा पानी
सड़क निर्माण विभाग ने मरम्मत का काम शुरू कर दिया है.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Heavy Rain In Patna, Bailey Road Caves In
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com