प्रतीकात्मक तस्वीर
पटना:
औरंगाबाद दंगा मामले में एक बार फिर से नीतीश कुमार पर सवाल उठ खड़ हुए हैं. औरंगाबाद दंगे के आरोपी जिस बीजेपी नेता अनिल सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार किया था, अब वह पुलिस कस्टडी से फरार हो गया है. समचारा एजेंसी एएनआई के मुताबिक, गुरुवार को ही आरोपी बीजेपी नेता कस्टडी से फरार हो गया.
रवीश कुमार की अपील, 'इस राज्य को बचा लीजिए...'
बीते मंगलवार सुबह से सुरक्षा बल के जवान औरंगाबाद में वरिष्ठ अधिकारियों के नेतृत्व में मार्च करते रहे. सोमवार को सुरक्षा बलों के सामने ही एक समुदाय के लोगों के दुकान को जैसे आग के हवाले किया गया. उसके बाद राज्य सरकार कोई मौक़ा नहीं ले रही थी. कर्फ्यू नहीं लगाया गया लेकिन सड़कें सन्नाटे में डूबी रहीं.
बिहार के औरंगाबाद में रामनवमी के मौके पर निकाली गई शोभायात्रा के दौरान भड़की हिंसा के मामले में पुलिस अब तक 150 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है.
VIDEO: दंगों की आग में सुलगता बिहार, राजद का प्रहार
गौरतलब है कि रामनवमी के दिन बिहार के औरंगाबाद ज़िले में सांप्रदायिक हिंसा हुई थी, जिसमें दोनों समुदाय के लोग घायल हो गये थे. इस हिंसा के बाद एक-दो दिनों तक वहां माहौल तनावपूर्ण माहौल रहे. हालांकि, इसके तुरंत बाद भारी संख्या में सुरक्षा बलों की तैनाती की गई, जिसकी वजह से कोई अप्रिय घटना नहीं हुई. हालांकि एक वीडियो सामने आया है, जहां स्थानीय भाजपा सांसद सुशील सिंह क्रिया की प्रतिक्रिया की बात कर रहे हैं.Aurangabad clashes: BJP worker Anil Singh, who was arrested by Police, fled from custody, yesterday. #Bihar
— ANI (@ANI) March 30, 2018
रवीश कुमार की अपील, 'इस राज्य को बचा लीजिए...'
बीते मंगलवार सुबह से सुरक्षा बल के जवान औरंगाबाद में वरिष्ठ अधिकारियों के नेतृत्व में मार्च करते रहे. सोमवार को सुरक्षा बलों के सामने ही एक समुदाय के लोगों के दुकान को जैसे आग के हवाले किया गया. उसके बाद राज्य सरकार कोई मौक़ा नहीं ले रही थी. कर्फ्यू नहीं लगाया गया लेकिन सड़कें सन्नाटे में डूबी रहीं.
बिहार के औरंगाबाद में रामनवमी के मौके पर निकाली गई शोभायात्रा के दौरान भड़की हिंसा के मामले में पुलिस अब तक 150 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है.
VIDEO: दंगों की आग में सुलगता बिहार, राजद का प्रहार
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं