विज्ञापन
This Article is From Sep 17, 2017

हनीप्रीत की तलाश में अब बिहार के कई जिलों में अलर्ट, नेपाल भागने की आशंका  

रेप के आरोप में सजा काट रहे डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम की मुंहबोली बेटी हनीप्रीत की तलाश में हरियाणा पुलिस ने अब बिहार पुलिस से संपर्क साधा है.

हनीप्रीत की तलाश में अब बिहार के कई जिलों में अलर्ट, नेपाल भागने की आशंका  
हनीप्रीत के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा भी दर्ज है.
  • हरियाणा पुलिस ने बिहार पुलिस से मांगी मदद
  • नेपाल से सटे बिहार के कई जिलों में अलर्ट
  • हनीप्रीत के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा
पटना: रेप के आरोप में सजा काट रहे डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम की मुंहबोली बेटी हनीप्रीत की तलाश में हरियाणा पुलिस ने अब बिहार पुलिस से संपर्क साधा है. हरियाणा पुलिस को आशंका है कि हनीप्रीत बिहार के रास्ते नेपाल भाग सकती है. इसे लेकर नेपाल से सटे बिहार के जिलों में अलर्ट कर दिया गया है.

यह भी पढ़ें : गुरमीत राम रहीम इन दो मामलों में है हत्या का आरोपी, जानें कौन हुए थे शिकार..

हरियाणा पुलिस ने बिहार पुलिस से मांगी मदद
बिहार के अपर पुलिस महानिदेशक (विधि-व्यवस्था) आलोक राज ने शनिवार को बताया कि हरियाणा पुलिस ने हनीप्रीत की गिरफ्तारी के लिए बिहार पुलिस से मदद मांगी है. उन्होंने बताया कि नेपाल से सटे जिलों में अलर्ट कर दिया गया है. साथ ही संबंधित जिलों के पुलिस अधीक्षकों और सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) को हनीप्रीत को लेकर चौकसी बरतने का निर्देश दिया गया है. राज ने बताया कि इस काम के लिए खुफिया विभाग को भी लगाया गया है.

यह भी पढ़ें : हनीप्रीत का मोबाइल नंबर सोशल मीडिया पर वायरल, ट्रू कॉलर पर हरियाणा है लोकेशन
​
VIDEO: हनीप्रीत के खिलाफ देशद्रोह का केस, लुकआउट नोटिस जारी

सघन तलाशी अभियान जारी
सूत्रों के अनुसार, नेपाल से सटे इलाकों में वाहनों की सघन तलाशी की जा रही है. इन जिलों के प्रमुख होटलों में पुलिस की टीम घूम-घूमकर हनीप्रीत की तस्वीर दिखाते हुए उसके संबंध में जानकारियां एकत्रित कर रहे हैं. हनीप्रीत पर आरोप है कि उसने साध्वियों से दुष्कर्म के दोषी राम रहीम को पुलिस हिरासत से भगाने की साजिश रची थी. हालांकि वह इसमें सफल नहीं हो सकी. उसके खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा है. 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Honeypreet Insaan, Gurmeet Ram Rahim Case
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com