पटना में व्यवसायी की गोली मारकर हत्या (फाइल फोटो)
- दो बाइक पर सवार चार अपराधियों ने वारदात को दिया अंजाम
- परिवार ने कहा, जितेन्द्र गांधी की नहीं थी कोई पुरानी रंजिश
- घटना के वक्त जितेंद्र गांधी के साथ बेटा भी था मौजूद
पटना:
पटना शहर में दिनदहाड़े अपराधी किसी घटना को अंजाम देकर चले जाते हैं. ऐसे ही एक घटना मंगलवार शाम को पटना में हुई, जहां एक व्यवसायी जितेन्द्र गांधी को गोली मार कर हत्या कर दी गई.
गौरी लंकेश के हत्यारों को कुछ हफ्तों में जरूर पकड़ लिया जाएगा: कर्नाटक के गृह मंत्री
गांधी जिनकी एक जूते की दुकान हैं और कई अन्य चीजों का शोरूम है. उनकी हत्या मंगलवार शाम को तब की गई जब वो अपना शोरूम बंद करके घर वापस आ रहे थे. एयरपोर्ट थाने के अन्तर्गत संजय गांधी डेरी संस्थान के पास पहले से दो बाइक पर सवार चार अपराधियों ने पहले उन्हें घेरा और फिर गोली मारकर फरार हो गए. इस वारदात के समय उनका बेटा भी वहीं मौजूद था. जब अपराधियों ने उसे मारने की कोशिश की तो उसने अपनी लाईसेंसी रिवाल्वर से फायरिंग की जिसके चलते अपराधी वहां से भाग निकले.
परिवारवालों का कहना हैं कि पुलिस को समय पर सूचना दी गई थी लेकिन उन्होंन घटनास्थल पर पहुंचने में बहुत देर लगाई. मृतक जितेन्द्र गांधी की उम्र मात्र 35 साल थी. जितेंद्र गांधी के परिवारवालों ने पुलिस के आने के बाद निजी अस्पताल में काफ़ी हंगामा किया.
VIDEO: दीपावाली की रात ड्यूटी पर तैनात कान्स्टेबल की हत्या
हाल के समय में किसी व्यवसायी को अपराधियों द्वारा निशाना बनाए जाने की ये पहली वारदात है. हालांकि परिवारवालों का कहना है कि किसी से कोई पुरानी रंजिश भी नहीं है. कोई धमकी या रंगदारी की भी मांग नहीं की गई थी. लेकिन पुलिस का कहना हैं कि जैसे गांधी को निशाने पर रखकर उनकी हत्या की गई उससे लगता हैं कि कोई पुराना विवाद जरूर रहा होगा.

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Bihar, Murder, Businessman Shot Dead, Murder In Patna